रेड ब्लड सेल्स (RBC) शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करते हैं। ये फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाते हैं। लेकिन जब शरीर में रेड ब्लड सेल्स कम हो जाते हैं, तो शरीर को जरूरी ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। इनकी कमी से खून की कमी यानी एनीमिया हो सकता है।
डॉक्टर से जानें
तो आइए शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से जानते हैं रेड ब्लड सेल्स कम होने के संकेत क्या हैं?
एनर्जी की कमी
बिना ज्यादा काम किए थकान महसूस हो, तो यह रेड ब्लड सेल्स की कमी का संकेत हो सकता है। शरीर में कमजोरी, सुस्ती और लगातार थकान इसकी पहली निशानी हो सकती है।
हर वक्त सुस्ती या नींद आना
रेड ब्लड सेल्स की कमी से शरीर सुस्त और थका हुआ महसूस करता है। किसी भी काम में मन नहीं लगता और हर वक्त नींद जैसी हालत बनी रहती है।
बार-बार सिरदर्द रहना
लगातार सिर भारी रहना या बार-बार सिरदर्द होना भी रेड ब्लड सेल्स की कमी का लक्षण हो सकता है। इसे आंखों की कमजोरी न समझें, तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।
सांस लेने में दिक्कत
हल्का काम करने पर भी सांस फूलना, या आराम की स्थिति में भी अधिक सांस लेना पड़े तो ये संकेत रेड ब्लड सेल्स की गंभीर कमी की तरफ इशारा कर सकते हैं।
हाथ-पैर ठंडे रहना
जब शरीर में ऑक्सीजन की कमी होती है, तो हाथ-पैरों तक गर्माहट नहीं पहुंचती। इस कारण हाथ-पैर हमेशा ठंडे रहते हैं। यह भी रेड ब्लड सेल्स की कमी का संकेत हो सकता है।
डाइट में सुधार करें
रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने के लिए आयरन, फोलेट और विटामिन B12 युक्त चीजें खाएं। चुकंदर, पालक, अनार, केला और मखाना फायदेमंद हो सकते हैं। जंक फूड से बचें।
रेड ब्लड सेल्स की कमी को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। अगर बार-बार ये लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com