सीताफल के पत्ते सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनका उपयोग कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है। इनमें फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।
एक्सपर्ट की राय
इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
बदबू से छुटकारा
मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के लिए सीताफल के पत्तों का उबालकर कुल्ला करना बेहद प्रभावी उपाय है। इससे मसूड़ों और दांतों की भी सुरक्षा होती है।
हाई बीपी से राहत
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात पाने के लिए सीताफल के पत्तों का सेवन करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके पत्तों में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं, जो बीपी को कंट्रोल करते हैं।
इम्यूनिटी बूस्टर
सीताफल के पत्तों का सेवन इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसमें विटामिन ए और सी होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। यह मौसमी बिमारियों से बचाव करते हैं।
स्किन के लिए फायदेमंद
सीताफल के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा की सुरक्षा करते हैं। इनका पेस्ट चेहरे पर लगाने से मुंहासे, झुर्रियां और अन्य त्वचा समस्याएं दूर होती हैं।
सूजन से राहत
सीताफल के पत्तों का पेस्ट घाव या चोट पर लगाने से दर्द में राहत मिलती है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करते हैं।
काढ़ा
सीताफल के पत्तों के काढ़े का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। यह शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
आंखों के लिए फायदा
सीताफल के पत्ते आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करते हैं। इन पत्तों का सेवन करने से आंखों से जुड़ी समस्याओं का जोखिम कम होता है।
खून की कमी होगी दूर
सीताफल के पत्तों के सेवन से शरीर में खून की कमी को भी दूर किया जा सकता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद करता है।
सीताफल के पत्तों को फेसपैक के रूप में इस्तेमाल करने से त्वचा में निखार और चमक आती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com