सुबह खाली पेट गुड़ का पानी पीना एक पुराना घरेलू नुस्खा है, जिसके कई फायदे होते हैं। इसे पीने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। आइए जानें सुबह गुड़ का पानी पीकर दिन की शुरुआत करने से शरीर को क्या फायदे होते हैं।
हेल्दी डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए
गुड़ में नेचुरल एंजाइम होते हैं, जो पेट की सफाई करने में मदद करते हैं। गुड़ का गुनगुना पानी पीने से कब्ज और एसिडिटी जैसी प्रॉब्लम्स से राहत मिलती है।
शरीर को डिटॉक्स करे
रोजाना सुबह गुड़ का पानी पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। जिससे लिवर साफ होता है और स्किन पर ग्लो भी बढ़ता है।
इम्यूनिटी को बढ़ाए
गुड़ में मौजूद आयरन, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। इससे मौसम बदलने पर भी आप बीमारी से बचाते हैं।
वेट लॉस में मददगार
गुड़ का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे शरीर में फैट जमना कम होता है। वेट लॉस करने वालों के लिए यह पानी फायदेमंद हो सकता है।
खून की सफाई में मददगार
गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो खून को साफ करता है और शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है। इसे पीने से थकान और कमजोरी दूर होती है।
कैसे बनाएं गुड़ का पानी
एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच गुड़ मिक्स करें और अच्छे से घोल लें। चाहें तो इसमें थोड़ा सा नींबू का रस भी डाल सकते हैं।
किन्हें नहीं पीना चाहिए?
डायबिटीज के मरीजों को गुड़ का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए। क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होती है जिससे उनको नुकसान हो सकता है।
गुड़ का पानी एक अच्छी और फायदेमंद मॉर्निंग ड्रिंक है, इसे अपनी रूटीन का हिस्सा बनाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com