गुड़हल और दही हेयर मास्क से बाल होंगे घने और काले

By Aditya Bharat
11 Dec 2024, 07:00 IST

बालों का रूखापन और कमजोर होना एक आम समस्या बन गई है, खासकर उन लोगों के लिए जो ट्रैवल करते हैं। धूल, गंदगी और सही देखभाल की कमी बालों को कमजोर बना देती है। इसके लिए आइए जानते हैं कैसे घर पर बनाएं गुड़हल और दही का हेयर मास्क।

कैसे बनाएं हेयर मास्क?

गुड़हल के फूलों और दही का मिश्रण बालों को पोषण देने में बेहद कारगर है। इसे तैयार करने के लिए गुड़हल के ताजे फूल, शहद और आपकी पसंद के एसेंशियल ऑयल की जरूरत होगी। ये सामग्री बालों की जड़ों को मजबूत करती हैं और उन्हें स्वस्थ बनाती हैं।

मास्क तैयार करने का तरीका

गुड़हल के फूलों को अच्छे से धोकर उनके पत्तों को अलग करें। इन्हें दही और एसेंशियल ऑयल के साथ मिक्स करें। जब यह मिश्रण तैयार हो जाए, तो उसमें थोड़ा शहद मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। यह पेस्ट आपके बालों के लिए एक बेहतरीन ट्रीटमेंट का काम करेगा।

कैसे लगाएं हेयर मास्क?

मास्क को अपने स्कैल्प से लेकर बालों के अंतिम सिरे तक लगाएं। इसे लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह सभी बालों पर समान रूप से लगे। अगर आप चाहें तो ग्लव्स पहनकर इसे लगा सकते हैं। यह मास्क बालों में गहराई तक जाकर पोषण देता है।

कितने समय तक लगा कर रखें?

मास्क को बालों में एक घंटे तक लगे रहने दें। यह समय बालों की जड़ों और स्कैल्प में पोषण को पूरी तरह से समाहित होने का मौका देता है।

धोने और सूखाने का सही तरीका

एक घंटे के बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें। धोने के बाद बालों को नेचुरल तरीके से सूखने दें। तौलिए से हल्के हाथों से पोंछते समय ध्यान रखें कि बालों को ज्यादा रगड़ें नहीं।

पहली बार में दिखेगा फर्क

इस हेयर मास्क को लगाते ही आपको अपने बालों में फर्क नजर आने लगेगा। बालों की चमक और मुलायमपन बढ़ने के साथ-साथ उनकी मजबूती भी महसूस होगी। इसे आप हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।

बाल बढ़ेंगे

गुड़हल विटामिन ए और सी से भरपूर होता है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है। वहीं, दही बालों की डीप कंडीशनिंग करता है और उन्हें नैचुरल चमक देता है।

यह मास्क न केवल बालों का झड़ना कम करता है, बल्कि उन्हें मजबूती भी देता है, लेकिन अगर आपको कोई एलर्जी हो तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com