गोंद कतीरे का हेयर मास्क गर्मियों में बालों को रखेगा फ्रेश

By Lakshita Negi
03 Jun 2025, 12:30 IST

गोंद कतीरा का इस्तेमाल अक्सर पेय पदार्थ, जैसे ठंडाई, शरबत या जूस में होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसका इस्तेमाल बालों के लिए भी किया जा सकता है? आइए जानें गोंद कतीरे का हेयर मास्क बनाने का तरीका और इसके इस्तेमाल के फायदे।

गोंद कतीरा क्या है?

गोंद कतीरा एक नेचुरल गोंद होता है, जो पेड़ की छाल से निकलता है। इसको पानी में भिगोने से यह फूल कर जेल जैसा बन जाता है। यह बालों के लिए फायदेमंद होता है।

हेयर मास्क बनाने का तरीका

एक चम्मच गोंद कतीरा को रातभर पानी में भिगो लें। सुबह को इसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच कोकोनट ऑयल और थोड़ा सा रोज वाटर मिलाकर पेस्ट बना लें।

मास्क लगाने का तरीका

इस मास्क को साफ सिर और बालों में जड़ से लेकर टिप्स तक लगाएं। इसे आधे घंटे के लिए लगाएं और फिर माइल्ड शैम्पू से हेयर वॉश करें। इसको हफ्ते में 1 बार यूज करें।

बालों को मॉइस्चराइज करे

गोंद कतीरा में नेचुरल हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज होते हैं, जो बालों को ड्राईनेस और फ्रिजीनेस से बचाते हैं। गोंद कतीरे के हेयर मास्क से अपने बालों सॉफ्ट दिखते हैं।

स्कैल्प को दे ठंडक दे

गोंद कतीरे के हेयर मास्क से सिर की जलन और खुजली से राहत मिलती है। गर्मियों में इसे स्कैल्प पर लगाने से स्कैल्प ठंडा रहता है और हेयर फॉल कम होता है।

बालों की ग्रोथ में मददगार

गोंद कतीरा बालों की जड़ों को स्ट्रेंथ देता है। इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम होता है और नई हेयर ग्रोथ बढ़ती है।

डैंड्रफ से राहत

अगर आपको डैंड्रफ की दिक्कत है, तो गोंद कतीरे का हेयर मास्क से यह दिक्कत कम हो सकती है। यह स्कैल्प को साफ और हेल्दी बनाए रखता है और डैंड्रफ कम करता है।

आप भी बालों पर गोंद कतीरे के इस नेचुरल हेयर मास्क का इस्तेमाल करें और स्कैल्प को हेल्दी बनाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com