बालों को स्वस्थ घना और लंबा बनाने के लिए आपको उनकी खास केयर करने की जरूरत होती है। आपको रोज रोत को सोने से पहले अपने बालों में अच्छे से कंघा करना चाहिए, जिससे बाल अच्छे से सुलझ जाएं। लेख में जानें बालों को सुलझाकरसोने से फायदे-
कम होगा हेयरफॉल
उलझे बालों के साथ सोने से बालों के कमजोर होकर टूटने की संभावना अधिक रहती है। इसलििए आप रोज रात में सोने से पहले बालों में कंघा जरूर करना चाहिए।
ऑयल फैलाए
बालों में मौजूद नेचुरल ऑयल को स्कैल्प में अच्छी तरह से फैलाने के लिए बालों को सुलझाकर सोना चाहिए। इससे बालों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
गंदगी हटाए
बालों में रात को सोने से पहले कंघा करने से स्कैल्प में दिनभर की जमा गंदगी को साफ करने में मदद मिलती है।
रूखापन दूर करे
सोने से पहले बालों में कंघा करने से बालों का रूखापन दूर करने में भी मदद मिलती है। इससे बालों में नेचुरल ऑयल अच्छे से फैलता है।
ब्लड सर्कुलेशन सुधारे
बालों को सुलझाकर सोने से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे आपके बालों को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी।
शाइन लाए
उलझे बालों के साथ सोने से उनका रूखापन बढ़ता है। रोज रात को सोने से पहले बालों में कंघा करने से बालों की नमी बनी रहती है और वे शाइनी बनते हैं।
बालों को सुलझाकर सोने से ये सभी लाभ मिलते हैं। रोज सोने से पहले कंघा जरूर करें। हेयर केयर से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com