आंखों को नुकसान से बचाने के लिए बनाएं ये 3 हर्बल काजल

By Lakshita Negi
10 Jul 2025, 13:30 IST

बाजार में मिलने वाले काजल में केमिकल्स और प्रीजर्वेटिव्ल का इस्तेमाल किया जाता है। इससे आंखों में जलन, खुजली और एलर्जी हो सकती है। ऐसे में हर्बल काजल का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। आइए जानें कुछ नेचुरल हर्बल काजल जो आंखों को नुकसान से बचाते हैं।

देसी घी वाला काजल

देसी गाय के घी को दीए में जलाकर उसकी कालिख से बना काजल आंखों को ठंडक देता है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है और यह शिशु के लिए भी अच्छा होता है।

घी वाला काजल बनाने का तरीका

एक दीए में देसी घी डालें और रुई की बत्ती जलाएं। ऊपर से एक तांबे की थाली रख लें। थाली में लगी कालिख को इकट्ठा कर लें और इसमें नारियल तेल मिलाकर काजल की तरह लगाएं।

बादाम वाला काजल

बादाम में विटामिन ई भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो आंखों की सेल्स की रक्षा करता है। इसका काजल आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है।

बादाम काजल बनाने का तरीका

एक बादाम को जलाकर उसकी जलती लौ को एक स्टील प्लेट के नीचे रखें। इससे इकट्ठा कालिख को निकाल लें और इसमें घी मिलाकर सॉफ्ट काजल बनाएं।

तुलसी और कपूर का काजल

तुलसी की पत्तियों और कपूर में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो आंखों को इंफेक्शन से बचाते हैं। इस काजल से आंखों की जलन कम होती है।

तुलसी और कपूर काजल बनाने का तरीका

तुलसी की पत्तियों को सुखाकर जलाएं और इसमें थोड़ा सा कपूर डाल लें। ऊपर से थाली रखें और जमा कालिश को निकालकर घी या बादाम के तेल में मिलाकर काजल बनाएं।

काजल लगाने का सही तरीका

इन हर्बल काजल को एक छोटे से कांच के डिब्बे में रखें। इसे साफ हाथों या स्टिक से लगाएं। यह काजल 20 दिन तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

आप भी अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए घर पर इन हर्बल काजल को बनाकर इस्तेमाल करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com