आंतों में चिपका मल कैसे निकालें?

By Himadri Singh Hada
16 Feb 2025, 07:00 IST

अगर आंतों में मल चिपक गया है और पेट साफ नहीं हो रहा तो सबसे पहले लिक्विड डाइट लेना बेहद जरूरी है। इसके लिए कुछ हेल्दी चीजों का सेवन किया जा सकता है।

एक्सपर्ट की राय

इस विषय पर हमने कामिनेनी अस्पताल, हैदराबाद के वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉक्टर जी हर्षवर्धन रेड्डी से बातचीत की है।

भरपूर मात्रा में पानी पिएं

दिनभर में भरपूर मात्रा में पानी पिएं। इसके अलावा, नारियल पानी, फ्रूट जूस और वेजिटेबल जूस पीकर अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त कर सकते हैं।

हाई फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन

अपनी डाइट में हाई फाइबर युक्त चीजें जैसे फल, हरी सब्जियां, ओट्स, चिया सीड्स और साबुत अनाज शामिल करें। फाइबर मल त्याग को आसान बनाकर आंतों को साफ रखने में मददगार होता है।

शरीर को हाइड्रेटेड रखें

शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। इसलिए, रोज़ाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं। इससे आंतों में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

चाय और कॉफी से बचें

चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन करने से बचें। इनमें मौजूद कैफीन शरीर में डिहाइड्रेशन पैदा करता है, जिससे मल कठोर हो सकता है और आंतों में चिपककर कब्ज की परेशानी बढ़ा सकता है।

दही, छाछ का सेवन

प्रोबायोटिक्स युक्त दही, छाछ और किण्वित खाद्य पदार्थों का सेवन करें। ये अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देकर पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और आंतों में जमे मल को प्राकृतिक रूप से साफ करने में मदद करते हैं।

फास्ट फूड से बचें

फास्ट फूड, जंक फूड और तले-भुने खाद्य पदार्थों से दूरी बनाए रखें। ये भोजन पचने में ज्यादा समय लेते हैं और आंतों में चिपककर पेट की समस्याएं, गैस और एसिडिटी को बढ़ावा देते हैं।

एक्सरसाइज करें

रोज़ाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज, योगासन और सुबह के समय टहलना पाचन को दुरुस्त रखता है। खासतौर पर कपालभाति, पवनमुक्तासन और भुजंगासन जैसे योग आंतों की सफाई में बेहद फायदेमंद होते हैं।

सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पीने से आंतों की सफाई अच्छी तरह से होती है और शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com