दुबलेपन से परेशान लोग मसल्स बनाने के लिए कई चीजों का सेवन करते हैं। इसके अलावा, हानिकारक दवाओं का सहारा लेते हैं। ये सप्लीमेंट्स भरोसेमंद नहीं होते और स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकते हैं।
सप्लीमेंट्स के नुकसान
मार्केट में मिलने वाले सप्लीमेंट्स सेहत पर गंभीर प्रभाव डाल सकते हैं। इसकी वजह से आप कई बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं। ऐसे में, आइए जानते हैं कि किन चीजों से वजन बढ़ाया जा सकता है?
तनाव लेना
चिंता और तनाव मसल्स बनाने में सबसे बड़ी रुकावट हैं। इसलिए, इन्हें कम करना जरूरी है। जब आप मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे, तो शरीर पर भी अच्छा असर पड़ेगा।
हेल्दी डाइट
दुबले लोगों को ज्यादा कैलोरी की जरूरत होती है। इसलिए, अपनी डाइट में 500 कैलोरी ज्यादा शामिल करें। इस तरह से मसल्स बढ़ाने में मदद मिलती है।
पोषक तत्वों से भरपूर
मछली, मीट और ड्राई फ्रूट्स जैसे प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर चीजें वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। इनसे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।
वेट लिफ्टिंग
वेट लिफ्टिंग मसल्स बनाने का सबसे प्रभावी तरीका है। बेंच प्रेस, स्क्वाट्स जैसी एक्सरसाइज से मसल्स तेजी से बढ़ती हैं। जिम जाने से फायदा होता है।
पानी पिएं
एक्सरसाइज करते समय पानी पीना जरूरी है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। रोजाना 8-10 गिलास पानी पिएं।
बॉडी डिटॉक्स
पानी से शरीर को जरूरी मिनरल्स मिलते हैं, जो मसल्स की ग्रोथ के लिए अहम होते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स भी करता है, जिससे फिटनेस में मदद मिलती है।
अच्छी नींद लें
मसल्स बढ़ाने के लिए कम से कम 7 से 9 घंटे की नींद लें। सोते समय शरीर में ग्रोथ हार्मोन रिलीज होते हैं, जो मसल्स को बढ़ाने में मदद करते हैं।
इन पांच टिप्स को अपनाकर आप जल्दी और स्वस्थ तरीके से अपनी बॉडी को मजबूत बना सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com