मसल्स बनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, होगी मस्कुलर बॉडी

By Himadri Singh Hada
26 Jan 2025, 17:00 IST

आजकल कई लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो कुछ लोग दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं। दुबले-पतले लोग वजन बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय आजमाते हैं।

एक्सपर्ट की राय

इस विषय पर हमने फिटनेस एक्सपर्ट डॉक्टर कविता नालवा से बात की है। आइए जानते हैं कि मसल्स गेन करने के लिए क्या करना चाहिए?

मसल्स गेन

मसल्स गेन करके वजन बढ़ाना एक बेहतरीन तरीका है। इससे शरीर को एक परफेक्ट शेप मिलती है, जिससे पर्सनालिटी में भी सुधार आता है।

सही डाइट

मसल्स गेन करने के लिए केवल जिम में पसीना बहाना ही जरूरी नहीं है, बल्कि सही डाइट का ध्यान रखना भी आवश्यक है।

एक्सरसाइज

महिलाओं और पुरुषों दोनों को एक बेहतरीन बॉडी शेप पाने के लिए मसल्स गेन करना चाहिए। इसके लिए संतुलित आहार और सही एक्सरसाइज बेहद जरूरी हैं।

हेल्दी चीजों का सेवन

मसल्स गेन करने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी है, जिसमें प्रोटीन, कार्ब्स और स्वस्थ फैट्स शामिल हों। जैसे- अंडे, पनीर, दूध और घी।

मसल्स गेन एक्सरसाइज

मसल्स बनाने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए। आप घर पर पुशअप्स, स्क्वॉट्स, और लंजेस जैसी बॉडी वेट एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे मसल्स को मजबूती मिलती है।

फल और सब्जियां

अपनी डाइट में फल, सब्जियां और दालों को शामिल करें। यह आपको जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स देने के साथ-साथ मसल्स गेन करने में मदद करता है।

प्रोटीन लें

मसल्स गेन करने के लिए प्रोटीन पाउडर का सेवन करें। आप घर पर ड्राई फ्रूट्स और सीड्स से प्रोटीन पाउडर बना सकते हैं। इसे दूध के साथ सेवन कर सकते हैं।

मानसिक शांति और खुश रहकर आप आसानी से फिट और हेल्दी रह सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com