दिल रहेगा हमेशा दुरुस्‍त, महिलाएं करें ये 6 एक्सरसाइज

By Deepak Kumar
12 Apr 2025, 16:00 IST

भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं के लिए खुद का ख्याल रखना बेहद जरूरी है, खासकर दिल की सेहत का। ऐसे में हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज करना सबसे असरदार तरीका है।

करें ये एक्सरसाइज

एक्सरसाइज न सिर्फ दिल को मजबूत बनाती हैं बल्कि पूरे शरीर को एक्टिव और एनर्जेटिक भी रखती हैं। आइए जानते हैं कुछ खास एक्सरसाइज जिन्हें महिलाएं अपनाकर अपने दिल को हमेशा दुरुस्त रख सकती हैं।

जंपिंग जैक से करें शुरुआत

यह आसान और असरदार कार्डियो एक्सरसाइज है। इसमें शरीर की सभी मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। इससे हार्ट रेट बढ़ती है और ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है।

बर्पी से मिले पूरा व्यायाम

बर्पी में स्क्वाट, पुश-अप और जंप शामिल होते हैं। यह पूरे शरीर की मांसपेशियों को एक्टिव करता है और हार्ट को मजबूत बनाता है। बर्पी से फैट बर्न होता है और हार्ट रेट बैलेंस रहती है।

हर्डल जंप्स

हर्डल जंप्स से दिल की धड़कन तेज होती है और ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। यह एक्सरसाइज दिल की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करती है और शरीर को एक्टिव बनाती है।

कार्डियो एक्सरसाइज

दौड़ना, साइकिल चलाना या तेज टहलना दिल के लिए बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज हैं। यह आपकी सांसों को बेहतर करते हैं और हार्ट मसल्स को मजबूती देते हैं।

स्ट्रेचिंग करें

हर वर्कआउट से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करें। इससे मांसपेशियों में लचीलापन आता है और दिल पर स्ट्रेस कम होता है। स्ट्रेचिंग आपको चोट से भी बचाता है और फिट रखता है।

वेट लिफ्टिंग

वेट ट्रेनिंग दिल के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। यह मांसपेशियां बनाता है और शरीर की चर्बी घटाता है।

रोजाना 30 मिनट का वर्कआउट हार्ट को जवां और बीमारियों से दूर रखता है। इसलिए ऊपर बताए गए एक्सरसाइज को अपनाकर आप खुद को फिट रख सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com