तेजी से बढ़ेगा वजन और दुबलापन होगा दूर, करें ये 5 एक्सरसाइज

By Himadri Singh Hada
26 Dec 2024, 15:30 IST

दुबले-पतले लोगों के लिए वजन बढ़ाना एक चुनौती का काम हो सकता है, क्योंकि अक्सर ज्यादा खाने पर भी शरीर का वजन बढ़ नहीं पाता है।

एक्सपर्ट की राय

जूनियर मिस्टर इंडिया और चार बार मिस्टर झारखंड रहे फिटनेस ट्रेनर जमशेदपुर निवासी प्रशांत कुमार सिंह ने वजन बढ़ाने को लेकर कुछ खास टिप्स बताएं हैं।

हेल्दी लाइफस्टाइल

वजन बढ़ाने के लिए नियमित एक्सरसाइज और समय पर सही डाइट लेना बेहद जरूरी है, जिससे मसल्स मजबूत हों। इसकी वजह से शरीर में सही तरीके से वजन बढ़ सकता है।

वेट गेन टिप्स

दुबले लोगों को वेट गेन करने के लिए अपनी डाइट में ज्यादा प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स जैसे नट्स, अंडे और फैटी फिश शामिल करनी चाहिए।

पुशअप्स

पुशअप्स से पूरे शरीर की मांसपेशियां एक साथ सक्रिय होती हैं। इसे रोजाना 10-10 के 10 सेट करें। सही पॉश्चर के साथ यह एक्सरसाइज मसल्स को मजबूती देने और वजन बढ़ाने में प्रभावी होती है।

लंजेस एक्सरसाइज

लंजेस एक्सरसाइज शरीर की निचली मांसपेशियों पर काम करती है। इसे करने से पेट, कमर और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।

क्रंचेज

क्रंचेज पेट की मांसपेशियों को टोन करने और वजन बढ़ाने के लिए बेहद प्रभावी है। इसे फ्लोर पर लेटकर कान के पीछे हाथ रखकर किया जाता है, जिससे मसल्स में कसावट आती है।

पुलअप्स

पुलअप्स से शरीर के ऊपरी हिस्से की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसे रोजाना करने से बॉडी का शेप बेहतर होता है और वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।

स्क्वाट्स

स्क्वाट्स वजन बढ़ाने के लिए सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसे सही पॉश्चर के साथ करने से कंधे, क्वार्ड्स और ग्लूट्स मसल्स मजबूत होती हैं।

शुरुआती दिनों में एक्सरसाइज को किसी एक्सपर्ट या फिटनेस ट्रेनर की निगरानी में करना चाहिए। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com