आज के समय में कम उम्र में ही कुछ लोगों के घुटनों में दर्द होता है। हालांकि इसके पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं। आइये जानते हैं कम उम्र में ही घुटनों में दर्द होने के पीछे के कुछ कारणों के बारे में।
ओस्टियोपोरोसिस
ओस्टियोपोरोसिस होने पर हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। यह समस्या होने पर हड्डियों को मजबूत रखने वाले कार्टिलेज टूट जाते हैं, जो घुटनों और हड्डियों में दर्द का कारण बनते हैं।
मोटापा
मोटापा घुटनों में होने वाले दर्द का सामान्य कारण है। शरीर में फैट बढ़ने पर घुटनों पर अधिक जोर पड़ता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने के साथ ही घुटनों में दर्द भी हो सकता है।
अर्थराइटिस
अर्थराइटिस हड्डियों से जुड़ा एक विकार है, जिसमें हड्डियों में कमजोरी आने के साथ-साथ जकड़न भी बनी रहती है। ऐसे में कई बार घुटनों में भी अर्थराइटिस हो सकता है, जो घुटनों में दर्द का कारण बन सकता है।
मांसपेशियों में गड़बड़ी
मांपेशियों में होने वाली गड़बड़ी भी घुटनों के दर्द का कारण बन सकती है। कई बार घुटनों को जोड़ने वाली थाई मसल्स में कमजोरी या फिर खिंचाव आने से भी कम उम्र में ही घुटनों में दर्द होता है।
ज्यादा फीजिकल एक्टिविटीज
ज्यादा फीजिकल एक्टिविटीज जैसे रनिंग, साइकिलिंग या फिर कुछ हाई इंटेंसिटी वर्कआउट में घुटनों का ज्यादा इस्तेमाल होता है, जिस कारण भी कम उम्र में घुटनों में दर्द हो सकता है।
कम उम्र में ही घुटनों में दर्द होने के पीछे ये सभी कारण हो सकते हैं। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com