बच्चों को काढ़ा पिलाना कितना सही है?

By Shilpy Arya
06 Nov 2024, 17:30 IST

काढ़ा पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन, क्या आप इसका सेवन बच्चों को भी करा सकते हैं? स्टोरी में विस्तार से जानें बच्चों को काढ़ा पिलाना कितना सही है?

बच्चों को काढ़ा पिला सकते हैं या नहीं?

जी हां, आप बच्चों को काढ़े का सेवन करा सकते हैं। लेकिन इसका सेवन कराने समय कुछ सावधानियों का ध्यान रखें।

इम्यूनिटी बढ़ाता है

बदलते मौसम में बच्चे सबसे अधिक बीमार पड़ते हैं। ऐसे में बच्चों को काढ़ा पिलाने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इसमें एंटी-वायरल होते हैं।

गले के लिए फायदेमंद

बच्चों को काढ़ा पिलाने से उन्हें गले के दर्द और सूजन से आराम पाने में मदद मिलेगी। इससे टॉन्सिल्स भी ठीक होते हैं।

कफ से राहत

कफ वाली खांसी होने पर भी आप बच्चों को काढ़ा पिला सकते हैं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-सेप्टिक गुण छाती में जमा कफ बाहर करते हैं।

टॉक्सिन्स निकाले

बच्चों को काढ़ा पिलाने से उनके शरीर में जमा सभी टॉक्सिन्स को बाहर करने में मदद मिलती है। इससे उनका पेट भी स्वस्थ रहता है।

बच्चों को काढ़ा कब पिलाएं?

आप बच्चों को रोज रात को सोने से पहले आधा कप काढ़ा पिला सकते हैं। इससे कई लाभ मिलेंगे।

बच्चों को काढ़ा पिलाने के ये सभी फायदे होते हैं। इन्हें अधिक मात्रा में सेवन न कराएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com