बच्चा कुछ नहीं खा रहा है तो क्या करें?

By Shilpy Arya
01 Nov 2024, 17:22 IST

बच्चों में भूख न लगने की समस्या बेहद आम है। लेकिन. इसके कारण पेरेंट्स काफी परेशान रहते हैं। लेख में नेचुरोपैथी एक्सपर्ट डॉ प्रियंका त्रिवेदी से जानें बच्चे की भूख बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए-

आंवला

भूख बढ़ाने के लिए गुनगुने पानी में आंवला पाउडर डालें। अब इसमें 1 चम्मच शहद डालकर मिलाएं। यह पाचन ठीक रखता है।

सौंफ और मिश्री

बच्चे की भूख बढ़ाने के लिए उन्हें सौंफ और मिश्री का सेवन कराएं। इनमें पेट की गर्मी शांत करने के गुण मौजूद होते हैं। साथ ही, यह नेचुरली भूख बढ़ाते हैं।

बड़ी इलायची

बच्चा कुछ नहीं खा रहा हो, तो उसकी भूख बढ़ाने के लिए बड़ी इलायची के पाउडर को दूध में मिलाकर दें। इससे भी भूख बढ़ती है।

जीरा पाउडर

गुनगुने पानी में जीरा पाउडर और काला नमक डालकर बच्चों को दें। इससे भी पाचन ठीक होता है और भूख बढ़ती है।

एक्सरसाइज कराएं

बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए उन्हें आउटडोर गेम्स और एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित करें। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होगा और भूख भी बढ़ेगी।

फाइबर दें

बच्चों को अधिक से अधिक फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन कराएं। यह पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मदद करते हैं।

बच्चा कुछ नहीं खा रहा हो, तो ये सभी टिप्स अपनाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com