कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जो शरीर में सूजन (Inflammation) को बढ़ा सकते हैं। इसलिए अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो इन चीजों का सेवन सीमित मात्रा में करें या इन्हें हेल्दी विकल्पों से बदलें।
डाइटीशियन से जानें
आइए डायटीशियन काजल अग्रवाल से जानते हैं इंफ्लेमेशन बढ़ाने वाले फूड्स और उनके हेल्दी विकल्पों के बारे में।
फ्राइड फूड्स
फ्राई चीजों में ट्रांस फैट होता है, जो सूजन बढ़ाता है। इसकी जगह दही, छाछ या ग्रीक योगर्ट लें। ये प्रोबायोटिक फूड्स हैं जो पेट की गड़बड़ियों को ठीक कर सूजन घटाते हैं।
फ्रूट जूस
फ्रूट जूस में हाई फ्रुक्टोज होता है, जो फैटी लिवर और सूजन का कारण बन सकता है। इसके बदले नींबू पानी लें जो शरीर को डिटॉक्स करता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है।
वेजिटेबल ऑयल
ओमेगा-6 से भरपूर वेजिटेबल ऑयल सूजन बढ़ाता है। इसके बदले बादाम तेल, तिल का तेल या सरसों का तेल इस्तेमाल करें। ये सेहत के लिए अच्छे फैट्स देते हैं और इंफ्लेमेशन घटाते हैं।
रिफाइंड कार्ब्स
बिस्कुट, पेस्ट्री और व्हाइट ब्रेड जैसे फूड्स से ब्लड शुगर बढ़ता है और सूजन भी। इसके बदले क्विनोआ, ओट्स और शकरकंद जैसे कॉम्प्लेक्स कार्ब्स लें जो शरीर को ऊर्जा और फाइबर देते हैं।
कैफीन-अल्कोहल
कैफीन और अल्कोहल शरीर में टॉक्सिन्स जमा करते हैं, जिससे सूजन बढ़ती है। इनके बजाय दिनभर में 8-10 गिलास पानी पिएं जो शरीर को हाइड्रेट रखने और सूजन कम करने में मदद करता है।
फूड्स के साथ योग-व्यायाम जरूरी
सिर्फ खानपान ही नहीं, योग और एक्सरसाइज भी इंफ्लेमेशन को कम करने में मददगार हैं। रोजाना 30 मिनट वॉक, मेडिटेशन और हल्की एक्सरसाइज से सूजन और तनाव दोनों दूर रहते हैं।
सूजन की समस्या से निपटने के लिए इन फूड्स को हटाकर एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स अपनाएं। ऐसा करने से आपकी इम्युनिटी बेहतर होगी, गट हेल्थ सुधरेगा और शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहेगा। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com