पीरियड्स की समस्याओं के लिए करें ये उपाय

By Priyanka Sharma
02 Nov 2024, 17:00 IST

कई बार महिलाएं पीरियड्स से जुड़ी कुछ समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानें इनसे राहत के लिए क्या करें?

एक्सपर्ट की राय

डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार, 'पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं अक्सर किसी परेशानी के कारण होती हैं। ऐसे में इन समस्याओं से राहत के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है।'

पीरियड्स में अधिक दर्द होना

कई बार महिलाएं पीरियड्स में अधिक दर्द होने की समस्या से परेशान रहती हैं। ऐसा लिवर के अधिक कार्य करने के कारण होता है। इससे राहत के लिए सफेद पेठे का जूस पिएं।

हैवी ब्लीडिंग होना

पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग शरीर में हाई एस्ट्रोजन हार्मोन के कारण होती है। इससे राहत के लिए स्पियरमिंट टी पिएं।

अनियमित पीरियड्स होना

अनियमित पीरियड्स की समस्या शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर अधिक होने के कारण होता है। इससे राहत के लिए ब्रोकली, मूली, फूल गोभी और पत्ता गोभी जैसी क्रूसिफेरस सब्जियों को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, पीरियड्स न आने की समस्या स्ट्रेस के कारण हो सकता है। इससे राहत के लिए कैमोमाइल टी पिएं।

पीएमएस की समस्या

कई महिलाओं को पीएमएस यानी प्री-मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम की समस्या होती है। ऐसा शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन के अधिक होने के कारण हो सकता है। इससे राहत के लिए शकरकंद जैसे विटामिन-बी6 से युक्त आहार लें।

लंबे पीरियड्स आना

कई बार महिलाओं को पीरियड्स लंबे समय तक आने की समस्या होती है। ऐसा शरीर में हाई कोर्टिसोल होने के कारण हो सकता है। इससे राहत के लिए मुनक्के का पानी पिएं।

स्पॉटिंग होना

कई बार महिलाओं को स्पॉटिंग होती है। ऐसा शरीर में प्रोजेस्टेरोन का स्तर कम होने के कारण होता है। इससे राहत के लिए चेस्टबेरी टी का सेवन करें।

पीरियड्स की समस्या से राहत के लिए लेख में बताए गए उपायों को अपनाया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com