इसबगोल का इस्तेमाल पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसबगोल की मदद से वजन भी घटाया जा सकता है? आइए इस बारे में जानते हैं-
एक्सपर्ट से जानें
आज हम फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन विनीत कुमार से जानेंगे कि इसबगोल की मदद से वजन किस तरह घटाया जा सकता है?
इसबगोल से कैसे घटता है वजह?
वजन घटाने के लिए इसबगोल फायदेमंद है। यह पेट में जाकर पानी को सोखने के बाद फूल जाती है, जिससे आपको एक्स्ट्रा भूख नहीं लगती है। इससे कैलोरी इनटेक कम होता है और वजन घटाना आसान हो जाता है।
पानी के साथ लें इसबगोल
वजन घटाने के लिए इसबगोल का सेवन पानी या किसी जूस के साथ कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी या किसी जूस में 1-2 चम्मच इसबगोल को मिलाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे पी लें।
दूध के साथ लें इसबगोल
आप रात में सोने से पहले दूध के साथ इसबगोल की भूसी का सेवन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आपको गुनगुना दूध पीना है। इससे वजन घटाने में मदद मिलेगी।
दही के साथ लें इसबगोल
दही में इसबगोल की भूसी को फूलने दें। बाद में इसका सेवन करें। यह कॉम्बिनेशन इंटेस्टाइन में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद करता है।
त्रिफला के साथ लें इसबगोल
वेट लॉस के लिए आप इसबगोल और त्रिफला की ड्रिंक बना सकते हैं। इस ड्रिंक को बनाने के लिए गुनगुने पानी में त्रिफला पाउडर और इसबगोल की भूसी मिलाएं। इसे कुछ देर रखने के बाद पी जाएं। इससे इंटेस्टाइन को डिटॉक्स किया जा सकता है।
वजन घटाने के लिए इसबगोल का इस तरह इस्तेमाल करें। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com