सर्दियों में ज्यादातर लोगों को जोड़ों में दर्द और सूजन आने की समस्या होने लगती है। इससे राहत के लिए घर पर आयुर्वेदिक तेल को बनाया जा सकता है। आइए लेख में जानें -
आयुर्वेदिक तेल की सामग्री
इसके लिए छोटे टुकड़ों में कटी हुई प्याज, 10 लहसुन की कलियां, 50 मि.ली. सरसों का तेल और 1 छोटी चम्मच मेथी दाने ले लें।
कैसे बनाएं आयुर्वेदिक तेल
इसके लिए 1 कढ़ाई में सरसों के तेल को डालकर गर्म कर लें। अब इसमें प्याज, लहसुन और मेथी दानों को डालकर चीजों के काला होने तक पका लें। अब गैस बंद करके इसके ठंडा होने पर इसे छान लें।
कैसे करें इस्तेमाल?
इस तेल के हल्का गुनगुना रहने या ठंडा होने पर इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
दर्द से राहत
लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इससे मालिश करने से जोड़ों के दर्द को कम करने और गर्माहट देने में मदद मिलती है।
सूजन कम करे
इस आयुर्वेदिक तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इससे मालिश करने से जोड़ों की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
मांसपेशियों को राहत दे
इस आयुर्वेदिक तेल से मालिश करने से मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन को कम करने और इनको रिलैक्स करने में मदद मिलती है।
सावधानियां
इस तेल में इस्तेमाल की गई किसी भी चीज से एलर्जी होने पर उसके इस्तेमाल से बचें। साथ ही जोड़ों में अधिक दर्द होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत के लिए घर पर लेख में बताए गए आयुर्वेदिक तेल को बनाया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com