कमल के बीज खाने से दूर होंगे ये 5 रोग

By Vikas Rana
16 Mar 2024, 13:43 IST

भारतीय संस्कृति में कमल के फूल का काफी ज्यादा महत्व है। लेकिन क्या आप जानते हैं? कमल के बीज खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -

एक्सपर्ट की राय

आयुर्वेदाचार्य डॉ एस एन तिवारी के अनुसार, 'कमल के बीज में विटामिन-बी, विटामिन-सी, विटामिन-ई, पोटेशियम, सोडियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत और पोषण देते हैं।'

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है

कमल के बीज में लो सोडियम और फास्फोरस होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसका सेवन कच्चा या बीजों का पाउडर बनाकर कर सकते हैं।

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद

कमल के बीज डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके बीजों को खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

वजन को कम करता है

वजन को कम करने के लिए कमल के बीजों का सेवन करे। इसे खाने से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है।

गर्भावस्था में फायदेमंद

गर्भवती महिलाएं कमल बीज का सेवन जरूर करें। इसका सेवन करने से मिसकैरेज की समस्या दूर होती है। साथ ही, यह इनफर्टिलिटी दूर करने में मदद करता है।

किडनी को हेल्दी रखे

कमल के बीज किडनी के लिए फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से किडनी के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

डॉक्टर की राय लें

कमल के बीज सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में इसे खाने के बाद किसी भी तरह की परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

कमल के बीज खाने से शरीर को ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com