आयुर्वेद में गोरखमुंडी पौधे का काफी ज्यादा महत्व है। प्राचीन काल से इसका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में किया जाता था। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में-
यौन समस्याओं को दूर करता है
यौन समस्याओं के लिए गोरखमुंडी चूर्ण का इस्तेमाल प्राचीन काल से किया जा रहा है। इसके लिए गाय के दूध में चूर्ण को मिलाकर पीने से फायदा मिलेगा।
चर्म रोग में फायदेमंद
चर्म रोग को दूर करने के लिए गोरखमुंडी के पाउडर का इस्तेमाल करें। इसके लिए गोरखमुंडी पाउडर और नीम की छाल के पाउडर को साथ में मिलाकर खाएं। कुछ ही दिनों में आराम मिलेगा।
खुजली से आराम दिलाता है
शरीर में दाद और खुजली की समस्या होने पर गोरखमुंडी के बीजों का इस्तेमाल करें। इसके लिए बीजों को बारीक पीसकर दूध या पानी के साथ पिएं।
मोटापा दूर करें
गोरखमुंडी का पौधा मोटापे को कम करने में मदद करता है। रोजाना इसके पाउडर को दूध में मिलाकर पीने से शरीर में जमा चर्बी कम होती है। साथ ही, यह शरीर की कमजोरी को भी दूर करता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
गोरखमुंडी का चूर्ण आंखों के लिए काफी फायदेमंद है। इसका सेवन करने के लिए एक गिलास दूध में चूर्ण को मिलाकर पी लें। यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है।
डॉक्टर से सलाह लें
अगर आपको कोई गंभीर रोग है, तो इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
गोरखमुंडी के पौधे से शरीर को इतने ज्यादा लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com