अतिबला के पौधे से दूर होंगे ये 5 रोग

By Vikas Rana
06 Apr 2024, 12:45 IST

औषधीय गुणों से भरपूर अतिबला का पौधा शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन शरीर के कई रोगों को दूर करता है। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -

एक्सपर्ट की राय

डॉ राहुल चतुर्वेदी के अनुसार, 'अतिबला में एंटी-मलेरियल, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-डायरियल और इम्यूनोडुलेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।'

बवासीर से राहत दिलाता है

अतिबला का पौधा बवासीर से राहत दिलाने में मदद करता है। इसमें लैक्सेटिव होता है, जो मल को बिना किसी दर्द से निकालने में मदद करता है। बवासीर से राहत पाने के लिए आप इसका काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

पथरी में फायदेमंद

अतिबला की पत्तियां पथरी से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। इसकी पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीने से पथरी धीरे-धीरे टूटने लगती है। इसका नियमित सेवन करने से पथरी निकल जाएगी।

अर्थराइटिस के दर्द से आराम दिलाता है

अतिबला में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण अर्थराइटिस के दर्द से आराम दिलाने में मदद करते हैं। साथ ही, इसमें एनाल्जेसिक गुण होता है, जो जोड़ों के दर्द से आराम दिलाता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अतिबला त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। अतिबला के चूर्ण में नारियल तेल को मिलाकर लगाने से कील-मुंहासों, दाने और फुंसी जैसी समस्याएं ठीक होती हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

अतिबला का काढ़ा पेट के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से कब्ज, गैस और अपच की समस्या दूर होती है। साथ ही, यह डाइजेशन सिस्टम को भी बेहतर करता है।

डॉक्टर की राय ले

अतिबला का सेवन करने पर किसी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

अतिबला के पौधे से शरीर को ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com