वरुण के पौधे से दूर होंगे ये 6 रोग

By Vikas Rana
19 Apr 2024, 12:48 IST

आयुर्वेद में वरुण के पौधे का काफी महत्व है। वरुण के पौधे का इस्तेमाल कई रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -

एक्सपर्ट की राय

डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी के अनुसार, 'वरुण को बरना और लेंगम ट्री के नाम से भी जाना जाता है। इसके तने, जड़, फूल और पत्तियों का इस्तेमाल बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है।'

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है

वरुण का पौधा मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए आप वरुण की छाल का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

पथरी को निकालता है

वरुण की छाल किडनी से पथरी को निकालने में मदद करती है। वरुण की छाल का काढ़ा पीने से पथरी मूत्रमार्ग से बाहर निकल जाती है।

पेट के लिए फायदेमंद

वरुण का पौधा पेट के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन डाइजेशन सिस्टम को बेहतर करता है। साथ ही, यह कब्ज, अपच और गैस की समस्या को दूर करता है। इसके लिए पौधे के फूलों की चाय बनाकर पी सकते हैं।

भूख को बढ़ाता है

कई लोग भूख न लगने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में भूख को बढ़ाने के लिए वरुण के पाउडर का सेवन कर सकते हैं।

घाव को भरता है

वरुण का पौधा घाव को भरने में मदद करता है। इसके लिए वरुण के पाउडर को प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं। घाव के साथ ही यह शरीर की सूजन को भी कम करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

वरुण में मौजूद एंटी- एजिंग गुण स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। वरुण की छाल के पाउडर को तैयार करके इसमें नारियल तेल को मिलाकर चेहरे पर लगाने से मुंहासों और झुर्रियों की समस्या दूर होती है। 

वरुण के पौधे से शरीर को ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com