रोज पद्मासन करने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं

By Priyanka Sharma
19 Jan 2025, 07:00 IST

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अक्सर लोगों को नियमित रूप से योग करने की सलाह दी जाती है। इन्हीं में से एक है पद्मासन। आइए एक्सपर्ट से जानें इसे रोज करने से क्या होता है?

एक्सपर्ट की राय

रोज पद्मासन को करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। ध्यान रहे इसे खाली पेट करना फायदेमंद है और इसे सुबह-शाम किया जा सकता है। आइए योग विज्ञान संस्थान, पंजाब के फाउंडर और चेयरमैन डॉक्टर विकास से जानें।

कैसे करें पद्मासन?

इसके लिए शांत जगह पर कमर और रीढ़ की हड्डी को बिल्कुल सीधा करके बैठ जाएं। अब बाएं घुटने को मोड़ दाएं पैर की जांघ पर और दाएं पैर को मोड़कर बाएं पैर की जांघ पर रख लें। इसके बाद हथेलियों को घुटनों पर रखें और हस्त मुद्रा बनाएं। फिर लंबी और गहरी सांस लें, 15 सेकेंड के लिए रोकें और छोड़ दें। पद्मासन को 1-5 मिनट के लिए करना फायदेमंद है।

शरीर को दे एनर्जी

पद्मासन करने से मानसिक और शारीरिक थकान को दूर करने में मदद मिलती है। इसे खाली पेट करने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनाए रखने में मदद मिलती है।

दिमाग शांत करे

काम की भागदौड़ में अक्सर लोग स्ट्रेस में रहते हैं। ऐसे में स्ट्रेस को कम करने और दिमाग को शांत करने के लिए पद्मासन फायदेमंद है। अधिक बेचैनी होने पर इसे दिन में 2 बार किया जा सकता है।

घुटनों के लिए फायदेमंद

कई लोगों को उम्र के साथ घुटनों से जुड़ी समस्याएं होती हैं। ऐसे में रोज पद्मासन को करने से घुटनों को मजबूती देने, दर्द से राहत देने और गठिया जैसी बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

अनिद्रा से दे राहत

पद्मासन को रोज करने से दिमाग शांत और रिलैक्स होता है। ऐसा करने से अनिद्रा की समस्या से राहत देने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलती है।

पाचन के लिए फायदेमंद

पद्मासन को रोज करने से एसिडिटी, गैस, अपच, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने, पाचन तंत्र को मजबूती देने और इससे जुड़ी गंभीर बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

रोज पद्मासन करने से लेख में बताई गई समस्याएं दूर होती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com