चंद्र नमस्कार करने से शरीर में क्या होता है?

By Himadri Singh Hada
20 Mar 2025, 12:00 IST

चंद्र नमस्कार एक प्रभावी योगासन है, जो शरीर को शांत और संतुलित रखने में मदद करता है। यह मानसिक तनाव और डिप्रेशन को कम करने में लाभकारी है।

एक्सपर्ट की राय

इस विषय पर हम सुप्रसिद्ध योग गुरु ग्रैंड मास्टर अक्षर से विस्तार से जानेंगे। आइए जानते हैं कि चंद्र नमस्कार करने से शरीर में क्या होता है?

चंद्र नमस्कार के फायदे

नियमित चंद्र नमस्कार का अभ्यास रीढ़ की हड्डी को मजबूत और लचीला बनाए रखने में मददगार है। इससे शरीर में संतुलन बनता है और मुद्रा में सुधार होता है।

सांस संबंधी समस्याओं से राहत

चंद्र नमस्कार श्वसन तंत्र और रक्त संचार प्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे सांस संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है और शरीर की ऊर्जा का प्रवाह ठीक रहता है।

शरीर के दर्द से राहत

चंद्र नमस्कार का नियमित अभ्यास निचले हिस्से के दर्द, जैसे कि कमर या घुटनों के दर्द को कम करने में मददगार है, जिससे शरीर में लचीलापन बढ़ता है।

सिरदर्द से राहत

माइग्रेन की समस्या से परेशान लोग अगर चंद्र नमस्कार का नियमित अभ्यास करते हैं, तो उन्हें सिरदर्द और तनाव में राहत मिल सकती है, जिससे मानसिक स्थिति बेहतर होती है।

ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल

इस योगासन का अभ्यास हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और हृदय रोगों का खतरा कम करने में मदद करता है।

चंद्र नमस्कार के आसन

चंद्र नमस्कार में 14 अलग-अलग आसनों का अभ्यास किया जाता है, जो शरीर के कई हिस्सों को सक्रिय और लचीला बनाते हैं, जिससे शरीर ताजगी महसूस करता है।

नींद में सुधार

चंद्र नमस्कार के अभ्यास से नींद संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। यह मन को शांत करता है और शरीर को रिलैक्स करता है, जिससे रात में गहरी और आरामदायक नींद मिलती है।

मानसिक शांति

चंद्र नमस्कार के दौरान ध्यान और श्वास की सही तकनीक से मानसिक स्थिति भी सशक्त होती है। यह मानसिक शांति प्रदान करता है।

इस योगासन को दिन के बजाय रात में करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके लिए किसी योग एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com