आंखों की सेहत के लिए करें ये 5 आसन, 40 की उम्र तक नहीं होंगी कमजोर

By Himadri Singh Hada
13 Dec 2024, 18:00 IST

आज की डिजिटल लाइफस्टाइल के कारण आंखों की समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं। मोबाइल, लैपटॉप, और स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से आंखों पर दबाव पड़ता है, जिससे कई समस्याएं हो सकती हैं।

योगासन के फायदे

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ आसान योगासन किए जा सकते हैं। इनमें से पामिंग सबसे असरदार माना जाता है, जो आंखों को आराम और जलन से राहत देने में मदद करता है।

कैसे करें पामिंग?

पामिंग करने के लिए हाथों को रगड़कर गर्म करें और फिर अपनी आंखों पर रखें। इससे आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलेगा। यह प्रक्रिया 3 बार दोहराएं।

पलक झपकाना

पलक झपकाना भी एक आसान तरीका है। आंखें जल्दी-जल्दी झपकाने से आंखों में नमी बनी रहती है, जिससे सूखापन और जलन की समस्या से राहत मिलती है।

आंखों को घुमाना

आंखों को घुमाना भी फायदेमंद होता है। आंखों को घड़ी की दिशा और विपरीत दिशा में घुमाने से आंखों के दर्द में राहत मिलती है। यह एक्सरसाइज 5-10 मिनट तक करें।

ऊपर-नीचे घुमाना

आंखों को ऊपर-नीचे घुमाने से भी थकान कम होती है। यह योग सबसे सरल माना जाता है। इससे आंखों को सुकून मिलता है। खासकर, जब आप ज्यादा समय तक स्क्रीन टाइम देते हैं।

भरमरी प्राणायाम

भरमरी प्राणायाम से मस्तिष्क का तनाव कम होता है और आंखों में आराम मिलता है। इसके लिए एक जगह ध्यान केंद्रित करके गहरी सांसें लेते हुए करें। इसे रोजाना 3-4 बार कर सकते हैं।

योग के फायदे

इन योगों से आप अपनी आंखों को स्वस्थ और ऊर्जावान बना सकते हैं। इनसे आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही, आंखों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।

कब करें?

इन अभ्यासों को सुबह उठने के बाद करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे आंखों में जलन और दर्द से राहत जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

इन आसन को नियमित रूप से करने से आपकी आंखों की सेहत बेहतर बनी रहेगी। अगर आपकों आंखों से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com