अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खानपान और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या के कारण कई बार महिलाओं को बच्चेदानी में घाव की समस्या हो सकती है। आपको बता दें, इसे सर्वाइकल कैंसर का लक्षण भी माना जाता है। आइए एक्सपर्ट से जानें बच्चेदानी होने पर क्या लक्षण दिखते हैं?
एक्सपर्ट की राय
स्टार हॉस्पिटल की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ विजय लक्ष्मी के अनुसार, बच्चेदानी में घाव की समस्या पीरियड्स के दौरान होने वाली ब्लीडिंग के कारण होने वाले इंफेक्शन, खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान के कारण हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें।
वेजाइना में खुजली होना
बच्चेदानी में घाव होने पर महिलाओं को वेजाइना में खुजली और जलन महसूस होती है। यह बच्चेदानी में घाव का लक्षण है।
पेट में दर्द होना
कई महिलाओं की बच्चेदानी में घाव होने पर पेट में गंभीर दर्द होने की समस्या होती है। इस समस्या को नजरअंदाज न करें।
बार-बार पेशाब आना
कई महिलाओं को बार-बार पेशाब आने और पेशाब के दौरान गंभीर दर्द की समस्या होती है। ये बच्चेदानी में घाव के लक्षण हो सकते हैं। बता दें, ये अन्य समस्याओं के लक्षण भी हो सकते हैं।
बुखार होना
कई बार बच्चेदानी में घाव होने या इससे जुड़ी अन्य समस्या के कारण महिलाओं को बुखार आने जैसी समस्याएं होती हैं।
ब्लीडिंग की समस्या
बच्चेदानी में घाव होने पर महिलाओं को ब्लीडिंग होने, यौन संबंध के दौरान गंभीर दर्द और ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है।
सावधानियां
शरीर में इन लक्षणों के दिखने या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या अधिक होने पर इनको नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।
बच्चेदानी में घाव होने पर लेख में बताए गए लक्षण दिखाई देते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com