हर महीने ओवरी से एग रिलीज होते हैं और इस दौरान हार्मोन्स में बदलाव होके हैं। जब ये एग फर्टिलाइज नहीं हो पाते तो पीरियड ब्लड के रूप में बाहर आ जाते हैं। आइए गाइनोकॉलोजिस्ट डॉ दीपा शर्मा से जानते हैं कितनी ब्लीडिंग को नॉर्मल माना जाता है।
मासिक धर्म का चक्र
एक सामान्य पीरियड चक्र 28 से 30 दिनों का होता है, लेकिन हर महिला का चक्र अलग हो सकता है। कुछ महिलाओं का पीरियड चक्र 21 दिन का भी हो सकता है, यह उनके शरीर पर निर्भर करता है।
नॉर्मल ब्लीडिंग की पहचान
सामान्य तौर पर, मासिक धर्म में ब्लीडिंग 2 से 7 दिनों तक होती है। पहले कुछ दिन ज्यादा ब्लीडिंग होती है, फिर धीरे-धीरे वह कम हो जाती है।
कितनी मात्रा में होती है नॉर्मल ब्लीडिंग?
आमतौर पर, मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को 20 से 80 मिलीलीटर ब्लीडिंग होती है। यह मात्रा महिला की उम्र, स्वास्थ्य और शारीरिक स्थिति पर निर्भर करती है।
हैवी ब्लीडिंग के संकेत
अगर आपको हर 1 से 2 घंटे में पैड बदलने की जरूरत महसूस हो रही है, तो यह सामान्य ब्लीडिंग नहीं मानी जाती। इसके अलावा, अगर बड़े खून के थक्के भी दिखाई दें, तो यह भी एक संकेत है।
हैवी ब्लीडिंग में क्या करें?
हैवी ब्लीडिंग के दौरान अपने शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। ज्यादा पानी पिएं और सेहतमंद आहार लें ताकि शरीर की स्थिति बेहतर हो सके।
आहार में क्या शामिल करें?
पोटैशियम से भरपूर आहार जैसे जैकेला, आलू, अदरक, और गाजर खाएं। यह शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद कर सकते हैं और आपको ताकत भी देंगे।
आराम करें और स्ट्रेस कम करें
हैवी ब्लीडिंग के दौरान शरीर को आराम देने की जरूरत होती है। साथ ही, मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें क्योंकि यह आपकी सेहत पर असर डाल सकता है।
कैफीन और अल्कोहल ब्लीडिंग को बढ़ा सकते हैं, इसलिए इनका सेवन कम से कम करें या पूरी तरह से न करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com