गर्भपात के बाद कितने दिन आराम करना चाहिए? डॉक्टर से जानें

By Deepak Kumar
29 Apr 2025, 15:00 IST

गर्भपात महिलाओं के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद कठिन समय होता है। इस दौरान आराम और सही देखभाल जरूरी है ताकि शरीर और मन दोनों जल्दी ठीक हो सकें। आइए डॉक्टर नीरज गोयल से जानते हैं गर्भपात के बाद कितने दिन आराम करना चाहिए।

डॉक्टर के अनुसार

डॉ. नीरज गोयल के अनुसार, अगर सर्जरी से गर्भपात हुआ हो तो 2-3 दिन बाद हल्के काम किए जा सकते हैं। लेकिन प्राकृतिक या दवा से हुए गर्भपात में 4-6 सप्ताह का आराम जरूरी होता है।

ब्लीडिंग की स्थिति को समझें

प्राकृतिक गर्भपात में 4-6 दिन तक हैवी ब्लीडिंग हो सकती है। इस दौरान शरीर बहुत कमजोर हो जाता है, इसलिए पूरी तरह आराम करना जरूरी होता है।

दो हफ्ते बाद क्या करें?

2 हफ्तों के बाद महिलाएं घर के हल्के-फुल्के काम शुरू कर सकती हैं। लेकिन भारी काम या अधिक फिजिकल एक्टिविटी से अब भी बचना चाहिए।

ज्यादा चलने-फिरने से बचें

गर्भपात के बाद शरीर थका होता है। ऐसे में ज्यादा देर तक खड़े रहना या चलना शरीर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है, जिससे रिकवरी में देर हो सकती है।

खाने-पीने पर ध्यान दें

संतुलित आहार से शरीर जल्दी ठीक होता है। हरी सब्जियां, फल, सूखे मेवे, पर्याप्त पानी और आयरन युक्त खाना जरूरी है ताकि कमजोरी दूर हो सके।

भारी वजन उठाने से बचें

गर्भपात के बाद कुछ हफ्तों तक भारी सामान उठाना मना होता है। इससे पेट पर दबाव पड़ता है और ब्लीडिंग या संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

नियमित स्नान करें

शरीर की सफाई बेहद जरूरी है। आप गुनगुने या ठंडे पानी से नहा सकती हैं, लेकिन अधिक देर तक गीले कपड़े पहनने से बचें। संक्रमण से बचाव के लिए साफ-सफाई जरूरी है।

ऊपर बताए टिप्स को फॉलो कर आप जल्दी रिकवर कर सकते हैं। लेकिन ज्यादा परेशानी बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com