एक्सरसाइज के बावजूद वजन न घटने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। जानें ऐसे संकेत जो बताते हैं कि आपकी मेहनत सही दिशा में नहीं जा रही है।
सिर्फ एक्सरसाइज काफी नहीं
अगर आप दिन में सिर्फ 1 घंटा वर्कआउट करते हैं और बाकी समय बैठे रहते हैं, तो वजन घटने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
एक्टिव रहना जरूरी
दिनभर थोड़ा-थोड़ा एक्टिव रहना जरूरी है। चलना, हिलना-डुलना, हल्की फिजिकल एक्टिविटी से दिनभर कैलोरी बर्न होती रहती है और मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है।
कम एक्सरसाइज, ज्यादा उम्मीद
बहुत लोग हल्की एक्सरसाइज को ही काफी मान लेते हैं। हकीकत में वह उतनी कैलोरीज नहीं बर्न कर पाते, जितना वे सोचते हैं। ये भ्रम नुकसानदायक है।
एक्सरसाइज के बाद ज्यादा खाना
अगर आपने एक्सरसाइज के बाद तली-भुनी चीजें खा लीं, तो बर्न की गई कैलोरीज फिर से शरीर में जमा हो जाएंगी और वजन बढ़ सकता है।
हाई कैलोरी डाइट से परहेज
पकौड़े, पिज्जा, बर्गर जैसी चीजें आपके वेट लॉस प्लान को खराब कर सकती हैं। एक्सरसाइज के साथ सही खानपान बहुत जरूरी है।
थकान से रुक जाना
अगर मोटापा ज्यादा है और थोड़ी एक्सरसाइज से ही थकान हो रही है, तो एक्सरसाइज का इंटेंसिटी लेवल बढ़ाना होगा, धीरे-धीरे प्रयास करें।
प्रोटीन पाउडर का जाल
सोशल मीडिया के चक्कर में आकर अनावश्यक सप्लीमेंट्स का सेवन नुकसानदेह हो सकता है। ये वजन घटाने की बजाय बढ़ा सकते हैं।
घर का बना प्रोटीन युक्त खाना, फल, सब्जियां, अंडे और दूध शरीर के लिए बेहतर हैं। सिंपल डाइट और एक्सरसाइज ही असली वेट लॉस मंत्र है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com