आंतों के कैंसर का खतरा किन लोगों को होता है?

By Himadri Singh Hada
24 Apr 2025, 10:30 IST

आंत का कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो आंतों की अंदरूनी परत से शुरू होकर शरीर के अन्य अंगों तक फैल सकता है। इसलिए, समय रहते लक्षण पहचानना बेहद जरूरी है।

एक्सपर्ट की राय

सीनियर ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ निखिल अग्रवाल के मुताबिक बाउल कैंसर या आंत का कैंसर होने पर आपके शरीर में दिखने वाले कुछ प्रमुख लक्षण इस प्रकार से हैं।

बाउल कैंसर का खतरा

बाउल कैंसर होने के जोखिम में वे लोग ज्यादा होते हैं, जो प्रोसेस्ड फूड, ऑयली डाइट और बहुत कम फाइबर वाले भोजन का सेवन करते हैं।

गंभीर समस्याएं

मोटापा, डायबिटीज, धूम्रपान, शराब और आनुवंशिक कारण भी आंत के कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं। इसलिए, इनसे बचना जरूरी है।

आंतों के कैंसर के लक्षण

शुरुआत में आंत के कैंसर के लक्षण बहुत हल्के हो सकते हैं जैसे- कब्ज, दस्त या पेट में ऐंठन, लेकिन समय के साथ ये लक्षण बढ़ते जाते हैं और परेशान करने लगते हैं।

मल में खून आना

मल में खून आना, एनीमिया, पेट में लगातार दर्द और मलाशय में गांठ आना इस बीमारी के शुरुआती संकेत हो सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

पेशाब में जलन

कुछ लोगों को पेशाब में जलन या खून आ सकता है, और सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है, जो गंभीर स्थिति की ओर इशारा करता है।

आंत के कैंसर से बचाव

आंत के कैंसर से बचाव के लिए हरी सब्जियों, फलों, साबुत अनाज और पौष्टिक आहार को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।

हेल्दी लाइफस्टाइल

नियमित एक्सरसाइज, तनाव से बचाव और नींद पूरी करना आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और कैंसर जैसी बीमारी से दूर रखता है।

जब भी शरीर में कुछ असामान्य लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं और इलाज शुरू करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com