रात में ये लक्षण दिखें तो समझ जाएं बढ़ रहा है BP

By Aditya Bharat
17 Mar 2025, 06:00 IST

आजकल हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन एक आम समस्या बन गई है। यह स्थिति तब होती है जब खून का दबाव ब्लड वेसेल्स पर बढ़ने लगता है। अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए डॉ. रमन कुमार से जानते हैं कुछ लक्षण जो रात में दिखाई देते हैं।

क्या है सामान्य ब्लड प्रेशर?

सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 मिमी एचजी से कम होता है। अगर यह इससे ज्यादा होता है, तो इसे हाई ब्लड प्रेशर माना जाता है। खराब लाइफस्टाइल, तनाव, और अन्य कारण इसे बढ़ा सकते हैं।

रात में बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर

ज्यादातर लोग दिन के समय ही ब्लड प्रेशर चेक करते हैं, लेकिन रात में भी इसका लेवल बढ़ सकता है। रात के समय बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर कुछ समस्याएं पैदा कर सकता है।

नींद की समस्या

अगर आपको रात में सोने में कठिनाई हो, तो यह हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है। हाई बीपी स्लीप साइकिल को प्रभावित करता है, जिससे अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए तनाव को कम करें और मेडिटेशन करें।

रात में सिरदर्द

अगर रात के समय सिर में दर्द हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। रात में ब्लड प्रेशर बढ़ने से सिरदर्द हो सकता है, जो कभी-कभी सुबह उठने पर भी महसूस हो सकता है। यह भी हाई बीपी का संकेत हो सकता है।

जलन या झनझनाहट

हाथों या पैरों में जलन का अनुभव होना भी हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है। बढ़े हुए ब्लड प्रेशर से शरीर में गर्मी महसूस होती है, जिससे जलन या झनझनाहट हो सकती है। इस लक्षण को नजरअंदाज न करें।

खर्राटे और स्लीप एपनिया

अगर आप रात में जोर-जोर से खर्राटे लेते हैं, तो यह स्लीप एपनिया का संकेत हो सकता है, जो हाई बीपी से जुड़ा हो सकता है। इससे हृदय संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं, इसलिए यह लक्षण गंभीर हो सकता है।

तनाव और बेचैनी

अगर रात के समय आपको ज्यादा तनाव या बेचैनी महसूस हो, तो यह भी हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है। बीपी बढ़ने से कार्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है, जो मानसिक तनाव को बढ़ा सकता है।

अगर रात के समय ये समस्याएं महसूस होती हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सही समय पर इलाज और लाइफस्टाइल में सुधार से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com