अक्सर स्किन इंफेक्शन के कारण लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याएं होती हैं। ऐसी ही बालतोड़ की समस्या भी है। यह बाल के अचानक से टूटने के कारण होती है। आइए एक्सपर्ट से जानें इससे राहत के उपायों के बारे में -
एक्सपर्ट की राय
श्री राम सिंह हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट और डायरेक्टर ऑफ स्किन लेजर सेंटर नोएडा डॉक्टर टी.ए राणा के अनुसार, बालतोड़ की समस्या से राहत के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है।
हल्दी लगाएं
बालतोड़ की समस्या से राहत के लिए हल्दी में पानी को मिलाकर लेप तैयार कर लें। अब इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे बालतोड़ की समस्या जल्द दूर होती है।
टी ट्री ऑयल लगाएं
रूई की मदद से प्रभावित जगह पर टी ट्री ऑयल लगाएं और फिर साफ कपड़े से स्किन को पोंछ लें। इससे बालतोड़ की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।
कलौंजी का तेल लगाएं
बालतोड़ की समस्या से राहत के लिए कलौंजी के तेल को जोजोबा ऑयल के साथ मिक्स करके प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे बालतोड़ की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।
पान के पत्तों का इस्तेमाल करें
अरंडी के तेल की कुछ बूंदों को पान के पत्तों पर डालकर प्रभावित जगह पर लगा लें। इसके अलावा, पान के पत्ते को गर्म करके भी लगाया जा सकता है। इससे बालतोड़ की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।
लहसुन का इस्तेमाल करें
लहसुन की कलियों का पेस्ट बनाकर 15-20 मिनट के लिए प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे बालतोड़ की समस्या से राहत मिल सकती है।
बालतोड़ के लक्षण
बालतोड़ की समस्या होने पर लोगों को असहनीय दर्द, सूजन, गांठ दिखना, कमजोरी होना, बुखार आना, गांठ में मवाद होना और प्रभावित जगह के लाल होने की समस्या होने की समस्या होती है।
बालतोड़ की समस्या से राहत के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है। ध्यान रहे बालतोड़ की समस्या अधिक होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com