अगर आप दिन में तीन या ज्यादा बार शौच जाते हैं, तो यह पाचन तंत्र या लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। कभी-कभी यह सामान्य होती है, लेकिन अगर यह लगातार हो रहा है, तो ध्यान देना जरूरी है। ऐसे में आइए आयुर्वेदिक डॉ एस के पांडेय से जानते हैं यह किस बीमारी का संकेत हो सकता है।
कितनी बार शौच जाना सही है?
एक स्वस्थ व्यक्ति आमतौर पर दिन में एक या दो बार शौच जाता है। अगर यह संख्या रोजाना तीन से ज्यादा हो रही है, तो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है।
इसके पीछे कारण क्या हैं?
कमजोर पाचन तंत्र, लिवर की गड़बड़ी या आंतों में इंफेक्शन इसकी वजह हो सकते हैं। गलत खानपान और तनाव भी इस समस्या को बढ़ा सकते हैं।
आंतों में इंफेक्शन और सूजन
बैक्टीरिया या वायरस के कारण आंतों में इंफेक्शन हो सकता है, जिससे सूजन और बार-बार शौच जाने की समस्या होती है।
हाइपरथायरायडिज्म और पाचन रोग
थायराइड का असंतुलन मेटाबॉलिज्म को तेज कर देता है, जिससे पाचन प्रभावित होता है। इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम, सीलिएक रोग और अल्सरेटिव कोलाइटिस भी इसकी वजह हो सकते हैं।
खानपान और जीवनशैली का असर
मसालेदार, तला-भुना या ज्यादा फाइबर युक्त भोजन पाचन को बिगाड़ सकता है। जंक फूड और कैफीन का ज्यादा सेवन भी परेशानी बढ़ा सकता है।
दवाओं का प्रभाव
एंटी-बायोटिक्स या कुछ खास दवाओं से पेट के अच्छे बैक्टीरिया नष्ट हो सकते हैं, जिससे पाचन बिगड़ जाता है और शौच की संख्या बढ़ सकती है।
इससे बचने के उपाय
संतुलित आहार लें और मसालेदार भोजन से बचें। पर्याप्त पानी पिएं और कैफीन या ज्यादा फाइबर वाली खाने की चीजें कम करें।
अगर यह समस्या कई दिनों तक बनी रहे और इसके साथ पेट दर्द, कमजोरी या वजन कम होना जैसे लक्षण हों, तो डॉक्टर की सलाह लें। सही इलाज से इसे ठीक किया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com