शरीर क्यों फूलने लगता है? हो सकती हैं ये बीमारियां

By Priyanka Sharma
21 Jan 2025, 11:20 IST

कई लोगों का शरीर फूला हुआ दिखने लगता है। जिसको लोग मोटापा समझ लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। शरीर फूलने की समस्या शरीर में सूजन आने के कारण हो सकती है। आइए लेख में जानें सूजन आने के कारणों के बारे में -

लिवर से जुड़ी समस्या

लिवर खराब होने और इससे जुड़ी अन्य समस्याओं के कारण लोगों को शरीर में सूजन आने, शरीर फूलने और दर्द होने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें।

वॉटर रिटेंशन की समस्या

वॉटर रिटेंशन की समस्या होने पर शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिसके कारण शरीर के फूलने और सूजन आने की समस्या हो सकती है।

गठिया की समस्या

गठिया जैसी समस्या होने पर लोगों को जोड़ों में सूजन और दर्द होने की समस्या होती है, जिसके कारण लोगों को चलने में परेशानी भी हो सकती है।

किडनी की समस्या

किडनी से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या होने पर लोगों को हाथों-पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में सूजन आने की समस्या हो सकती है। ऐसा शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने के कारण हो सकता है।

ऑटोइम्यून डिजीज के कारण

ऑटोइम्यून डिजीज की समस्या होने पर इम्यून सिस्टम शरीर की हेल्दी कोशिकाओं पर हमला करने लगता है। जिसके कारण लोगों को शरीर में सूजन आने की समस्या हो सकती है। इसके कारण शरीर फूला हुआ नजर आता है।

थायराइड की समस्या

शरीर में आयोडीन की कमी के कारण लोगों को थायराइड की समस्या होती है। इसके कारण शरीर में सूजन आने जैसी समस्याएं होती हैं। आपको बता दें, अधिक स्ट्रेस में रहने के कारण भी लोगों को शरीर फूलने की समस्या हो सकती है।

अल्कोहल के कारण

अधिक अल्कोहल या अनहेल्दी खानपान के कारण भी लोगों को शरीर में वॉटर रिटेंशन की समस्या होती है। इसके कारण लोगों को शरीर के फूलने और सूजन आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

लेख में बताई गए कारणों से शरीर फूलने की समस्या होती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com