हेल्दी और फिट रखने के लिए आपको रोज सोने से पहले मेडिटेशन करना चाहिए। यह आपको कई रोगों से निजात दिलाने में मदद करता है।
सोने से पहले किए जाने वाले मेडिटेशन को बेडटाइम मेडिटेशन कहते हैं। लेख में डॉ नेहा आनंद से जानें इसके फायदे
तनाव दूर करे
मेडिटेशन करके सोने से आपको तनाव से निजात मिलती है। यह मेलाटोनिन लेवल को बढ़ावा देता है। रोज 10 मिनट ध्यान करके सोएं।
अच्छी नींद
बेहतर नींद के लिए भी मेडिटेशन करके सोने से आपको फायदा मिलेगा। यह तनाव कम करता है, जिससे आपको नींद अच्छी आती है।
ओवरथिंकिंग से बचाव
कई लोगों की आदत अधिक सोचने की होती है। ओवरथिंकिंग से लोग बीमार हो सकते हैं। सोने से पहले मेडिटेशन करने से ओवरथिंकिंग से बचाव होता है।
बीपी कंट्रोल करे
मेडिटेशन करके सोना बीपी पेशेंट्स के लिए फायदेमंद होता है। इससे बीपी कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।
नहीं आता गुस्सा
आजकल की भगदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की मेंटल हेल्थ सबसे अधिक पेरभावित होती है, जो गुस्से का कारण बनती है। मेडिटेशन करके सोने से गुस्सा कंट्रोल रहता है।
मेडिटेशन करके सोने से आपको ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com