इन 6 कारणों से आंतों में फसता है मल

By Priyanka Sharma
24 Dec 2024, 09:00 IST

कई बार लोग कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसा आंतों में मल के फसने के कारण हो सकता है। जिसके कारण गंभीर स्थिति हो सकती है। आइए एक्सपर्ट से जानें आंतों में मल क्यों फसता है?

एक्सपर्ट की राय

कामिनेनी अस्पताल, हैदराबाद के वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉक्टर जी हर्षवर्धन रेड्डी के अनुसार, आंतों में मल फसने की समस्या कई कारणों से हो सकती है। इनको नजरअंदाज न करें।

फाइबर की कमी

शरीर में फाइबर की कमी होने पर आंतों में मल चिपकने लगता है। जिसके कारण आंतों में मल फस जाता है। इससे राहत के लिए फाइबर युक्त डाइट लें।

शरीर को एक्टिव न रखने के कारण

शारीरिक रूप से एक्टिव न रहने के कारण लोगों को आंतों में मल के फसने की समस्या हो सकती है। ऐसे में आंतों की सफाई के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।

जंक फूड खाना

अधिक जंक फूड या फास्ट फूड खाने के कारण लोगों को आंतों में रुकावट पैदा होती है। जिसके कारण आंतों की सफाई ठीक से नहीं हो पाती है और आंतों में मल जमने लगता है।

पानी न पीने के कारण

कई लोग पानी बहुत कम पीते हैं। जिसके कारण मल आंतों में टाइट होकर फस जाती है। जिसके कारण लोगों को मल त्याग में परेशानी होती है। इससे राहत के लिए पर्याप्त पानी पिएं।

जन्म से जुड़ी समस्या

कई बार बच्चों को आंतों से जुड़ी समस्याएं जन्म से ही होती है, जिसके कारण आंतों में मल फसने, कब्ज और मल त्याग में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

बीमारियों के कारण

कई बार लोगों में हर्निया और सर्जरी के कारण आंतों में मल के फसने और रुकावट आने की समस्या हो सकती है। इसके कारण लोगों को मल त्याग में परेशानी होने की समस्या हो सकती है।

लेख में बताए गए कारणों से आंतों में मल फसता है। इसे नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com