लू लगने पर नजर आते हैं ये 6 लक्षण

By Deepak Kumar
28 May 2025, 13:30 IST

गर्मी के मौसम में ज्यादा देर तक धूप में रहने या शरीर में पानी की कमी होने से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। यह एक गंभीर स्थिति हो सकती है। समय रहते इसके लक्षण पहचानना बहुत जरूरी है ताकि सही इलाज किया जा सके।

डॉक्टर से जानें

आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर अपर्णा पद्मनाभन से जानते हैं लू लगने पर शरीर में कौन-कौन से लक्षण नजर आते हैं।

सिरदर्द

लू लगने पर सबसे पहले सिरदर्द महसूस होता है। यह लगातार बना रह सकता है और धूप में निकलते ही शुरू हो सकता है। इसे नजरअंदाज न करें, यह गंभीर संकेत हो सकता है।

शरीर का तापमान बढ़ना

लू की स्थिति में शरीर का तापमान 40°C से ऊपर पहुंच सकता है। यह शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है और तत्काल ठंडक और आराम की जरूरत होती है।

दिल की धड़कन तेज होना

हीट स्ट्रोक के दौरान शरीर खुद को ठंडा रखने की कोशिश करता है, जिससे दिल की धड़कन तेज हो जाती है। यह लू का चेतावनी संकेत है जिसे तुरंत गंभीरता से लें।

मांसपेशियों में ऐंठन और दौरे

गर्मी के कारण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी से मांसपेशियों में ऐंठन या झटके लग सकते हैं। यदि दौरे पड़ें तो यह लू का गंभीर लक्षण है और तत्काल चिकित्सा जरूरी है।

मतली और उल्टी

लू लगने पर आपको मिचली आ सकती है या उल्टी हो सकती है। यह शरीर की गर्मी से लड़ने की प्रतिक्रिया होती है और इस स्थिति में ठंडे स्थान पर जाना जरूरी है।

पसीना बंद होना और ठंडी त्वचा

लू की हालत में पसीना आना बंद हो सकता है और त्वचा ठंडी महसूस हो सकती है। यह संकेत करता है कि शरीर का ताप नियंत्रित नहीं हो रहा, तुरंत राहत के उपाय करें।

गर्मियों में हीट स्ट्रोक का खतरा तेजी से बढ़ता है। अगर इन लक्षणों में से कोई दिखे तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com