पैदल चलना एक आसान और असरदार व्यायाम है, जो हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। खासकर, यह हमारे पेट को स्वस्थ रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
डॉक्टर के मुताबिक
आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं पैदल चलना आपके पेट की सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।
पाचन क्रिया सुधरता है
पैदल चलने से पेट की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया में सुधार होता है। यह खाने के बाद पेट को सही तरीके से काम करने में मदद करता है, जिससे अपच और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
कंट्रोल रहेगा वजन
आपको बता दें कि पैदल चलने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कंट्रोल रहता है। यदि आपका वजन बढ़ा हुआ है, तो पैदल चलना आपके लिए बेहद फायदेमंद है।
स्ट्रेस करता है कम
पैदल चलने से स्ट्रेस कम होता है। जब हम तनाव में होते हैं, तो पेट में ऐंठन और अन्य पाचन समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। पैदल चलने से मानसिक स्थिति सुधरती है और पेट की समस्याएं कम होती हैं।
कब्ज से राहत
कब्ज की समस्या अक्सर पेट के अंदर की मांसपेशियों की सुस्ती के कारण होती है। पैदल चलने से इन मांसपेशियों को सक्रिय किया जाता है, जिससे आंतों की गति बढ़ती है और कब्ज से राहत मिलती है।
पेट की चर्बी कम होती है
पैदल चलने से शरीर में मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पेट के आसपास की चर्बी कम होती है। इससे पेट का आकार सही रहता है और पेट की सेहत में सुधार आता है।
ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है
पैदल चलने से शरीर में इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ती है, जिससे ब्लड शुगर स्तर नियंत्रित रहता है। यह डायबिटीज और पेट से संबंधित अन्य समस्याओं से बचाव में मदद करता है।
अब से रोजाना कुछ समय पैदल चलने की आदत डालें और अपने पेट की सेहत को बेहतर बनाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com