क्या आप कब्ज से परेशान हैं? ये 5 चीजें करेंगी समस्या का हल

By Aditya Bharat
15 Jan 2025, 07:00 IST

कब्ज एक आम समस्या है, जो खराब आदतों, पानी की कमी, और गलत लाइफस्टाइल के कारण होती है। इससे पेट पूरी तरह से साफ नहीं होता, जिससे उदासी और आलस जैसी समस्याएं होती हैं।

एलोवेरा जूस

कब्ज को दूर करने के लिए एलोवेरा जूस बेहद फायदेमंद है। यह पाचन तंत्र को सुधारता है और मल त्याग में मदद करता है। रोज सुबह खाली पेट दो चम्मच एलोवेरा जूस पीने से कब्ज की शिकायत दूर हो सकती है।

बादाम

बादाम में फाइबर और प्रोटीन होते हैं, जो कब्ज की समस्या को दूर करते हैं। इसे सुबह खाली पेट खाएं और पाचन तंत्र को मजबूत बनेगा।

किशमिश

किशमिश में फाइबर होता है, जो मल को सॉफ्ट बनाता है। रात को किशमिश को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं। यह कब्ज को जल्दी ठीक करता है।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल में लैक्सेटिव गुण होते हैं, जो कब्ज को खत्म करने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट एक चम्मच ऑलिव ऑयल पिएं या पानी में नींबू मिलाकर सेवन करें।

चिया सीड्स

चिया सीड्स में फाइबर और पोषक तत्व होते हैं जो कब्ज को दूर करते हैं। इसे पानी में भिगोकर सुबह सेवन करें। यह मल को नरम और आसानी से बाहर निकालने में मदद कर सकता है।

पानी

कब्ज से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है। पानी आपके पाचन तंत्र को सही रखता है और मल को बाहर निकालने में मदद करता है।

फाइबर युक्त आहार

अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर आहार शामिल करें जैसे कि फल, सब्जियां और होल ग्रेन। यह आंतों को स्वस्थ रखता है और कब्ज को रोकता है।

कब्ज से बचने के लिए सही लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है। अपनी डेली रूटीन में नियमित वॉक करें और शरीर को एक्टिव रखें। अगर आपको बताए गए किसी भी चीज से एलर्जी है तो सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com