पादना कब बन सकता है सेहत के लिए खतरा?

By Himadri Singh Hada
08 Feb 2025, 11:00 IST

पादना एक सामान्य प्रक्रिया है जो आपके पाचन तंत्र की सेहत का संकेत देती है। लेकिन अगर पाद ज़्यादा बदबूदार हो, तो यह पाचन समस्या या डाइट में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।

बदबूदार पाद

ज़्यादा बदबूदार पाद लैक्टोस एलर्जी का लक्षण हो सकता है, जो डेयरी प्रोडक्ट्स से जुड़ी समस्या है। गंभीर मामलों में यह बड़ी आंत के कैंसर का संकेत भी हो सकता है।

1 दिन में कितना पादना चाहिए?

एक सामान्य व्यक्ति रोज़ाना औसतन 20 बार पाद सकता है। यह संख्या डाइट पर निर्भर करती है और शाकाहारी लोगों में यह ज्यादा हो सकती है। उनकी डाइट में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है।

गैस बनने का कारण

शाकाहारी भोजन में कई सब्ज़ियों में सल्फर पाया जाता है, जो पाद के बनने की प्रक्रिया को बढ़ा सकता है। दूसरी ओर, कुछ मांसाहारी भोजन से गैस कम बन सकती है। रात में हल्का भोजन करें।

फाइबर की कमी

अगर आप बहुत कम पादते हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी डाइट में फाइबर की कमी हो सकती है। फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए बेहद ज़रूरी होता है।

गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं

पाद की ज्यादा मात्रा भी पाचन तंत्र की समस्या का संकेत हो सकती है। यह अक्सर पेट की गैस, बदहज़मी या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। रोजाना एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है।

सल्फर युक्त सब्ज़ियां

पाद का बदबूदार होना इस बात पर निर्भर करता है कि आपने क्या खाया है। सल्फर युक्त सब्ज़ियां, जैसे गोभी और प्याज़ पाद को बदबूदार बना सकती हैं।

डॉक्टर से सलाह लें

पाचन से जुड़ी किसी भी समस्या को नज़रअंदाज़ न करें। अगर बदबूदार पाद लंबे समय तक जारी रहे, तो डॉक्टर से परामर्श लेना ज़रूरी हो सकता है।

बदबूदार पाद से कैसे बचें?

ज़्यादा बदबूदार पाद से बचने के लिए डाइट में सुधार करें। फाइबर और ताज़ी सब्ज़ियों का सही मात्रा में सेवन करें। इसके अलावा भारी डेयरी प्रोडक्ट्स से बचें।

अपनी डाइट और पाचन तंत्र पर ध्यान देना सेहत के लिए बेहद ज़रूरी है। पाद एक संकेत है, जो आपके शरीर की अंदरूनी स्थिति के बारे में जानकारी देता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com