आयोडीन बॉडी के लिए बहुत जरूरी होता है। यह शरीर में थायराइड हार्मोन बनाने का काम करता है। थायराइड हार्मोन मेटाबॉलिज्म को सही रखने में मदद करते हैं। कुल मिलाकर आयोडीन शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
आयोडीन की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण
शरीर में आयोडीन की कमी होने पर कई लक्षण नजर आते हैं। ऐसे में आइए लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से इस बारे में अच्छे से जानते हैं-
वजन बढ़ने की समस्या
शरीर में आयोडीन की कमी होने पर वजन बढ़ सकता है। जैसा हमने आपको बताया कि आयोडीन की कमी से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। ऐसे में वजन तेजी से बढ़ने लगता है।
गर्दन में सूजन आती है
आयोडीन की कमी से गर्दन में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। यह एक मेडिकल कंडीशन है, जिसे गोइटर कहा जाता है। थायराइड ग्लैंड के बड़े होने की वजह से यह बीमारी हो सकती है। आयोडीन की कमी के कारण थायराइड हार्मोन नहीं बन पाते हैं।
याददाश्त कमजोर होती है
आयोडीन की कमी से याददाश्त भी कमजोर हो जाती है। शरीर में आयोडीन की कमी होने पर व्यक्ति एंग्जाइटी और डिप्रेशन की समस्या का शिकार हो जाता है। इस स्थिति में मेंटल हेल्थ पर बुरा असर होता है।
ठंड ज्यादा लगती है
आयोडीन की कमी से हाइपोथायरायडिज्म की समस्या हो सकती है। इससे आपको ठंड ज्यादा लगती है। आयोडीन कम होने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और शरीर में हीट नहीं बन पाती है।
जन्म से ही होती हैं असामान्यताएं
शरीर में आयोडीन की कमी होने पर बच्चों को जन्म से ही कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे बच्चों का विकास सही तरह से नहीं हो पाता है।
आयोडीन की कमी के कारण शरीर में ये लक्षण नजर आते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com