रोने के 7 फायदे

By Aditya Bharat
04 Apr 2025, 07:00 IST

मिनेसोटा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक विलियम फ्रे की स्टडी कहती है कि रोने से स्ट्रेस हार्मोन बाहर निकलते हैं। क्या रोना वाकई फायदेमंद है? आइए जानें।

अलग-अलग तरह के आंसू

आंखों से निकलने वाले आंसू तीन प्रकार के होते हैं। कुछ आंखों को नम रखते हैं, कुछ गंदगी हटाते हैं और कुछ भावनाओं को बाहर निकालते हैं।

रोना जरूरी है

जब तनाव बहुत बढ़ जाता है, तो रोने का मन करता है। इससे शरीर तनाव कम करता है और मन को हल्का महसूस कराने में मदद करता है।

रोने से आंखों की सफाई होती है

आंसू सिर्फ भावनाओं का इजहार नहीं हैं। ये आंखों से धूल और बैक्टीरिया निकालते हैं, जिससे आंखें स्वस्थ रहती हैं और इंफेक्शन का खतरा कम होता है।

रोने के बाद मूड अच्छा क्यों लगता है?

रोने के बाद हमारा दिमाग फील-गुड हार्मोन रिलीज करता है। इससे स्ट्रेस कम होता है और हम हल्का और खुश महसूस करने लगते हैं।

रोने से दर्द कम होता है?

रोने से ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन हार्मोन निकलते हैं। ये नेचुरल पेनकिलर की तरह काम करते हैं और मानसिक व शारीरिक दर्द को कम करते हैं।

रोना रिश्तों को मजबूत करता है

जब आप किसी अपने के सामने रोते हैं, तो आपका इमोशनल बॉन्ड गहरा होता है। इससे समझ बढ़ती है और रिश्ते और भी मजबूत बनते हैं।

रोना दबे हुए भावों को बाहर लाता है

भावनाओं को दबाने से मानसिक तनाव बढ़ता है। रोना इन्हें बाहर निकालने का नेचुरल तरीका है, जिससे मन शांत और हल्का महसूस करता है।

रोना कमजोरी नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। जब मन भारी लगे, तो खुलकर रोएं और खुद को हल्का महसूस करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com