बारिश के दिनों में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। नमी और गंदगी में बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं। ऐसे में, कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए।
एक्सपर्ट की राय
इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।
कच्ची सब्जियां
कच्ची सब्जियों जैसे सलाद और स्प्राउट्स को मानसून में न खाएं। इन दिनों नमी के कारण इनमें बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं।
स्ट्रीट फूड से बचें
मानसून में स्ट्रीट फूड से दूरी बनाना जरूरी है। इनमें साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता और बारिश का पानी इन चीजों को संक्रमित कर सकता है।
तला-भुना खाने से बचें
बारिश के सीजन में तला-भुना खाना जैसे पकौड़े भले ही स्वादिष्ट लगते हों। लेकिन, ये पाचन को खराब कर सकते हैं और एसिडिटी, गैस व ब्लोटिंग जैसी परेशानियां दे सकते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से बचें
बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से परहेज करें। इनमें आसानी से कीड़े और बैक्टीरिया पनपते हैं, जो पेट दर्द, उल्टी और डायरिया जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
मशरूम खाने से बचें
बरसात के मौसम में मशरूम से भी दूरी बनाना जरूरी है। इस मौसम में मशरूम जल्दी खराब हो जाते हैं। इनमें फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है।
बासी खाना खाने से बचें
मानसून में बासी खाना खाने से भी बचें। इस मौसम में खाना जल्दी खराब होता है और बासी खाना खाने से पेट की समस्याएं जैसे फूड प्वाइजनिंग हो सकती हैं।
मछली और सीफूड से बचें
इस मौसम में मछली और सीफूड का सेवन भी सावधानी से करें। बरसात में इनका ताजा मिलना मुश्किल होता है और खराब सीफूड खाने से संक्रमण का खतरा बढ़ता है।
ठंडी चीजों से बचें
ठंडा पानी, आइसक्रीम या कोल्ड ड्रिंक्स मानसून में इम्यूनिटी को कमजोर कर सकते हैं और गले में खराश या सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं।
बारिश के मौसम में साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए घर का बना ताजा और हल्का खाना ही खाएं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com