गलत खानपान, मसालेदार भोजन, तला-भुना खाना और शारीरिक गतिविधियों की कमी से पेट में गैस बनने लगती है। इससे पेट दर्द, सूजन और असहज महसूस हो सकता है। ऐसे में आइए डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं अजवाइन के सेवन के तरीकों के बारे में।
गैस से राहत पाने में मददगार
अजवाइन में थाइमोल नामक तत्व पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है। यह गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
खाली पेट अजवाइन चबाएं
सुबह खाली पेट एक चम्मच अजवाइन चबाने से पाचन बेहतर होता है और गैस की समस्या दूर होती है। इसे खाने के बाद हल्का गुनगुना पानी पी सकते हैं।
अजवाइन की चाय पिएं
एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर उबालें। इसे छानकर पीने से पेट दर्द, गैस और सूजन में आराम मिलता है। दिन में 1-2 बार इसका सेवन करें।
गुनगुने पानी के साथ अजवाइन लें
अगर आपको बार-बार गैस की समस्या होती है, तो अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ लें। यह पेट को साफ करता है और पाचन को मजबूत बनाता है।
अजवाइन और जीरा का चूर्ण बनाएं
दो चम्मच अजवाइन और दो चम्मच जीरा को पीस लें। इसमें काला नमक और हींग मिलाएं। इस चूर्ण को खाने के बाद गुनगुने पानी के साथ लें।
अजवाइन से ब्लोटिंग और पेट दर्द में राहत
अजवाइन पेट में गैस को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे पेट फूलने (ब्लोटिंग) और दर्द में राहत मिलती है।
अजवाइन कब और कितना लें?
दिन में 1-2 बार अजवाइन का सेवन करना फायदेमंद होता है। जरूरत से ज्यादा सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
अगर घरेलू उपायों से भी गैस की समस्या ठीक नहीं हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लें। लंबे समय तक गैस की परेशानी अन्य बीमारियों का संकेत हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com