मौसम में बदलाव से हमारे शरीर पर असर पड़ता है, जिससे पाचन तंत्र भी प्रभावित हो सकता है। खासकर, पेट की समस्याएं जैसे कब्ज होने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में खानपान और जीवनशैली का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। तो आइए डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शीनम मल्होत्रा से जानते हैं कब्ज से राहत पाने के लिए 3 घरेलू उपाय।
कब्ज के कारण
कब्ज होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे- पानी कम पीना, फाइबर की कमी, आंतों में इन्फेक्शन, भारी और मसालेदार खाना, या जीवनशैली में बदलाव।
मुनक्का के फायदे
मुनक्का में लैक्सेटिव और फाइबर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। यह गैस, सूजन और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है।
मुनक्का खाने का तरीका
रात को 4-5 मुनक्का पानी में भिगोकर रख लें। सुबह खाली पेट पपीते के साथ इसका सेवन करें। कुछ दिन लगातार इस उपाय को अपनाएं, और जल्द ही आपको फर्क दिखने लगेगा।
अलसी का इस्तेमाल करें
अलसी में फाइबर, फैटी एसिड, और लिगामेंट्स होते हैं, जो पाचन को सही रखते हैं। यह कब्ज के इलाज में बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
अलसी खाने के तरीका
रोज एक चम्मच अलसी का सेवन करें। आप इसे गुनगुने दूध या पानी में मिला सकते हैं। साथ ही, रोटी के आटे में भी अलसी पाउडर मिला सकते हैं।
कब्ज के लिए त्रिफला
त्रिफला में आमला, बहेड़ा, और हरड़ होते हैं, जो पाचन में सुधार करते हैं और कब्ज से राहत दिलाते हैं। यह आयुर्वेदिक औषधि बेहद प्रभावी है।
त्रिफला का सेवन कैसे करें?
रात को सोने से पहले 1 चम्मच त्रिफला पाउडर गुनगुने पानी में मिला कर लें। इससे कब्ज और एसिडिटी की समस्या जल्दी ठीक हो सकती है।
इन उपायों के अपनाकर आपको कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com