गुटखा खाने वाले दांत कैसे साफ करें?

By Himadri Singh Hada
01 Apr 2025, 20:00 IST

गुटखा खाने से दांतों पर गहरी काली परत जम जाती है, जिससे न केवल आपकी मुस्कान खराब होती है बल्कि कैंसर और अन्य दांत संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए तुरंत गुटखा छोड़ना जरूरी है।

दांतों की सफेदी वापस कैसे लाएं?

अगर आपके दांत गुटखे के कारण काले पड़ गए हैं, तो घरेलू उपायों से इसे हटाया जा सकता है। बेकिंग सोडा और नींबू का मिश्रण दांतों की सफेदी वापस लाने में मदद करता है और दांतों को चमकदार बनाता है।

दांतों के कालेपन को दूर करेगा ये उपाय

इस उपाय को करने के लिए पहले दांतों को ब्रश करें। फिर आधा चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण से दांतों की धीरे-धीरे मसाज करें। इससे जमा हुआ दाग धीरे-धीरे साफ हो जाएगा।

नारियल पानी से दांतों की सफाई

मसाज करने के बाद दांतों को नारियल पानी से धोने से सफाई ज्यादा बेहतर होती है। नारियल पानी में प्राकृतिक गुण होते हैं, जो दांतों के पीलेपन और गुटखे के दाग को हटाने में मदद करते हैं।

नींबू पानी से कुल्ला करें

रोजाना पानी में नींबू का रस मिलाकर कुल्ला करने से भी दांतों का कालापन कम हो सकता है। यह एक आसान और प्रभावी उपाय है जो नियमित रूप से करने पर अच्छे परिणाम देता है।

नीम की दातून

नीम की दातून से ब्रश करने से भी गुटखे के दाग कम होते हैं और दांत स्वस्थ रहते हैं। नीम में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों को मजबूत बनाने और मुंह की दुर्गंध दूर करने में मदद करते हैं।

संतरे के छिलके और तुलसी के पत्ते

संतरे के छिलके और तुलसी के पत्तों को सुखाकर उसका पाउडर बनाकर ब्रश करने से दांतों का कालापन दूर हो सकता है। यह प्राकृतिक तरीका न सिर्फ दांतों को साफ करता है बल्कि मसूड़ों को भी मजबूत बनाता है।

नशीले पदार्थों से बचें

जितना संभव हो सके, नशीले पदार्थों से दूर रहना चाहिए। यह न केवल दांतों को बल्कि पूरे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से इन समस्याओं से बचा जा सकता है।

डेंटिस्ट से सलाह लें

अगर दांतों का कालापन बहुत ज्यादा बढ़ गया है और घरेलू उपायों से ठीक नहीं हो रहा, तो डेंटिस्ट से सलाह लेना जरूरी है।

रोजाना सही तरीके से ब्रश करें, माउथवॉश का इस्तेमाल करें और गुटखा, तंबाकू जैसी हानिकारक चीजों से हमेशा के लिए दूरी बना लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com