लहसुन और गुड़ दोनों का साथ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इनका सेवन कई गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद करता है। आइए आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी से जानते हैं लहसुन और गुड़ का साथ में सेवन करने से क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
लहसुन में मौजूद पोषक तत्व
लहसुन में विटामिन C, B, एंटी-बायोटिक, एंटी-बैक्टीरियल, और सल्फ्यूरिक एसिड जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
लहसुन से घटाएं वजन
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो खाली पेट लहसुन और गुड़ का सेवन करें। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट बर्निंग प्रोसेस को बढ़ावा मिलता है।
कोलेस्ट्रॉल को कम करें
लहसुन और गुड़ के सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिससे दिल की सेहत सुधरती है। लहसुन और गुड़ में एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर मौजूद होते हैं जो गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाएं
लहसुन और गुड़ में एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करतें हैं। इससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम रहता है।
हीमोग्लोबिन बढ़ाएं
लहसुन और गुड़ दोनों ही आयरन का रिच सोर्स हैं इसलिए इनके सेवन से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है, जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है और शरीर में ताकत आती है।
पाचन तंत्र को सुधारें
गुड़ और लहसुन का सेवन पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। यह अपच, ब्लोटिंग और गैस की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है।
सही तरीका और समय
लहसुन और गुड़ का सेवन सुबह खाली पेट करें, इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। लहसुन को घी में रोस्ट कर के, गुड़ के साथ मिलाकर खाएं, जिससे अधिक लाभ मिलता है।
लहसुन का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। इसके नियमित सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होती है और बीमारियों से बचाव होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com