किन सब्जियों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए?

By Aditya Bharat
19 Dec 2024, 12:00 IST

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं और पुरुष दोनों ही वर्किंग होते हैं। ऐसे में रोज ताजी सब्जियां लाना मुश्किल हो जाता है। लोग हफ्तेभर की सब्जियां खरीदकर फ्रिज में रख लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सब्जियां फ्रिज में रखने से जल्दी खराब हो जाती हैं और उनकी पौष्टिकता भी खत्म हो जाती है?

कद्दू

कद्दू एक ऐसी सब्जी है जो लंबे समय तक खराब नहीं होती, लेकिन इसे फ्रिज में रखने से इसका स्वाद और पोषण दोनों प्रभावित हो जाते हैं।

लौकी

लौकी को फ्रिज में रखने से इसके पोषक तत्वों में कमी आ सकती है। इसे तुरंत इस्तेमाल करने की कोशिश करें। अगर लौकी बच भी जाए तो इसे फ्रिज में न रखें, क्योंकि यह जल्दी खराब हो जाती है।

खीरा

खीरा पानी से भरपूर होता है। अगर इसे फ्रिज में रखा जाए, तो यह सूखने लगता है और इसका स्वाद बिगड़ जाता है। बेहतर है कि खीरे को फ्रिज से दूर रखकर जल्दी इस्तेमाल करें।

कच्चे आलू

कच्चे आलू को फ्रिज में रखने से यह जल्दी सड़ने लगते हैं और अंकुरित भी हो सकते हैं। अगर आलू को लंबे समय तक स्टोर करना है तो ठंडी और अंधेरी जगह सबसे सही है।

प्याज और लहसुन

प्याज और लहसुन को फ्रिज में रखने से ये अंकुरित होने लगते हैं और सड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा, इनकी तेज गंध फ्रिज के बाकी चीजों को भी प्रभावित कर सकती है। इन्हें खुले में रखें।

टमाटर

टमाटर को फ्रिज में रखने से उनका स्वाद और बनावट दोनों खराब हो जाते हैं। इन्हें कमरे के तापमान पर स्टोर करना सबसे सही तरीका है।

फ्रिज में सूखी सब्जियां रखें

अगर आपको सब्जियां फ्रिज में रखनी ही हैं, तो सूखी सब्जियां जैसे बीन्स, भिंडी, या गाजर को रखें। ये लंबे समय तक खराब नहीं होतीं और पोषण भी बनाए रखती हैं।

सब्जियों को सही तरीके से स्टोर करने से उनकी पौष्टिकता और स्वाद बरकरार रहता है। फ्रिज में रखने से पहले यह जरूर सोचें कि कौन-सी सब्जी वहां लंबे समय तक ठीक रह सकती है और कौन-सी नहीं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com