खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए?

By Himadri Singh Hada
13 Feb 2025, 14:00 IST

सुबह खाली पेट कुछ चीजों का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे एसिडिटी, गैस और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। सही आहार से दिन की स्वस्थ शुरुआत जरूरी है।

चाय या कॉफी पीना

खाली पेट चाय या कॉफी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इनमें कैफीन होता है, जो पेट में एसिड बढ़ाकर गैस, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

कच्ची सब्जियां खाना

खाली पेट कच्ची सब्जियां खाने से पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है, जिससे गैस, ब्लोटिंग और पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

केला खाना

खाली पेट केला खाने से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा अचानक बढ़ सकती है, जिससे दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। सुबह खाली पेट केला खाने की बजाय इसे नाश्ते में अन्य चीजों के साथ शामिल करना बेहतर होता है।

सिट्रस फल खाना

खाली पेट सिट्रस फल खाने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या हो सकती है। खासकर, संतरा, नींबू और मौसमी जैसे खट्टे फलों का सेवन सुबह खाली पेट करने से बचना चाहिए।

मसालेदार खाना

सुबह खाली पेट मसालेदार खाना पेट की सेहत के लिए सही नहीं होता। ज्यादा मसाले पेट की परत को नुकसान पहुंचाकर जलन, गैस और अपच की समस्या को बढ़ा सकते हैं।

ज्यादा मीठा खाना

खाली पेट ज्यादा मीठा खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है, जिससे डायबिटीज और मोटापे का खतरा बढ़ सकता है। खासतौर पर मिठाइयां, चॉकलेट और मीठे पेय पदार्थ सुबह खाली पेट नहीं खाने चाहिए।

ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक

पीना खाली पेट ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक पीना पाचन क्रिया पर असर डाल सकता है और मेटाबॉलिज्म को धीमा कर सकता है, जिससे पेट दर्द, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

दही खाना

खाली पेट दही खाने से पेट में एसिडिटी बढ़ सकती है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड खाली पेट अधिक मात्रा में एसिड पैदा कर सकता है, जिससे पेट की परत में जलन और गैस की समस्या हो सकती है, खासकर सुबह के समय।

तली-भुनी चीजें खाना

खाली पेट तली-भुनी चीजें खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है और पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। समोसा, कचौड़ी या पैकेज्ड स्नैक्स जैसी चीजें खाली पेट खाने से गैस, भारीपन और पेट दर्द हो सकता है।

खाली पेट शराब या धूम्रपान करना शरीर के लिए बेहद हानिकारक होता है। इससे लीवर और पेट की परत पर सीधा प्रभाव पड़ता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com